Madhubani News : दीपावली व छठ की छुट्टी के बाद बच्चों से गुलजार हुआ स्कूल

दीपावली छठ पर्व की छुट्टियों के बाद गुरुवार को सरकारी व कंवेंट स्कूल खुल गए.

मधुबनी. दीपावली छठ पर्व की छुट्टियों के बाद गुरुवार को सरकारी व कंवेंट स्कूल खुल गए. बच्चों के लौटने से स्कूलों में फिर से रौनक लौट आयी. स्कूलों में छोटे बच्चों में अपने दोस्तों से मिलने से खासा उत्साह दिखे. स्कूल अपने नियत समय पर खुली. कई स्थानों पर बच्चे सुबह से ही बैग लिए स्कूल बसों का इंतजार करते दिखाई दिए, तो कई पैदल स्कूल पहुंचते नजर आए. छुट्टियों के बाद पहले दिन उपस्थिति कुछ कम रही. लेकिन शिक्षकों का मानना है कि अगले एक-दो दिन में उपस्थिति सामान्य हो जाएगी. स्कूल की छुट्टी के समय स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भीड़ दिखी. कई स्थानों पर स्कूल जाने की उत्सुकता में सुबह विद्यार्थियों को बैग हाथ में पकड़े स्कूल बसों का इंतजार करते दिखाई दिए. छुट्टियों में मौज मस्ती व होमवर्क करने के बाद स्कूल जाने के लिए छात्र, छात्राओं के चेहरे पर अलग चमक दिखी. सरकारी स्कूलों में भी जाने के लिए बच्चों को पैदल जाते हुए देखा गया. पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही. दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूलों के बाहर बच्चों को लेने के लिए अभिभावकों की भीड़ दिखी. दीपावली छठ पर्व की छुट्टियों के बाद गुरुवार को सरकारी व कंवेंट स्कूल खुल गए. बच्चों के लौटने से स्कूलों में फिर से रौनक लौट आयी. स्कूलों में छोटे बच्चों में अपने दोस्तों से मिलने से खासा उत्साह दिखे. स्कूल अपने नियत समय पर खुली. कई स्थानों पर बच्चे सुबह से ही बैग लिए स्कूल बसों का इंतजार करते दिखाई दिए, तो कई पैदल स्कूल पहुंचते नजर आए. छुट्टियों के बाद पहले दिन उपस्थिति कुछ कम रही. लेकिन शिक्षकों का मानना है कि अगले एक-दो दिन में उपस्थिति सामान्य हो जाएगी. स्कूल की छुट्टी के समय स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भीड़ दिखी. कई स्थानों पर स्कूल जाने की उत्सुकता में सुबह विद्यार्थियों को बैग हाथ में पकड़े स्कूल बसों का इंतजार करते दिखाई दिए. छुट्टियों में मौज मस्ती व होमवर्क करने के बाद स्कूल जाने के लिए छात्र, छात्राओं के चेहरे पर अलग चमक दिखी. सरकारी स्कूलों में भी जाने के लिए बच्चों को पैदल जाते हुए देखा गया. पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही. दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूलों के बाहर बच्चों को लेने के लिए अभिभावकों की भीड़ दिखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >