मारपीट कर चेन व रुपये छीनने का आरोपी गिरफ्तार

भैरवस्थान थाना के मेंहथ गांव निवासी अनिल कुमार झा पर गाड़ी मोड़ने के मामूली विवाद में जानलेवा हमला किया गया. उन्हें धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया.

झंझारपुर. भैरवस्थान थाना के मेंहथ गांव निवासी अनिल कुमार झा पर थाना क्षेत्र के रामखेतारी गांव में गाड़ी मोड़ने के मामूली विवाद में जानलेवा हमला किया गया. उन्हें धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया. साथ ही 75 हजार रुपये की चेन एवं 7400 रुपया भी छीन लिया. पुलिस ने जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई कर रामखेतारी के गोपाल शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा है कि आरोपितों में से एक गोपाल शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही उसके पुत्र घनश्याम शर्मा की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >