महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

पंडौल थाना क्षेत्र में पिछले 28 मई को एक 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में संलिप्त आरोपित को पंडौल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी डीएसपी सदर राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है.

मधुबनी. पंडौल थाना क्षेत्र में पिछले 28 मई को एक 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में संलिप्त आरोपित को पंडौल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी डीएसपी सदर राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है. डीएसपी ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपित पंडौल थाना क्षेत्र के बिहनगर का रमन झा है. जो मृतका का पड़ोसी है. डीएसपी ने कहा कि 28 मई की दोपहर थानाध्यक्ष पंडौल को सूचना मिली कि विहनगर गांव में एक महिला का शव उसके बंद कमरे के बरामदा पर पड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. लेकिन शव को देखने से लगाता है कि मृतका के साथ रेप किया गया था. फिर उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस की छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सह पुनि रोहित, परिक्षमाण पुअनि माया कुमारी, चौकीदार सुरेश मंडल व जीवछ मंडल भी शामिल थे.

मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज

महिला का पुत्र पशुपति नाथ झा रत्नागिरी महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता है. घटना की सूचना मिलने पर पिछले 29 मई को घर पहुंच कर पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें रमण झा को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में पिछले 27 एवं 28 मई की रात घर में घुसकर सोयी फुलदेवी के साथ दुष्कर���म करने के बाद मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >