Khajauli: बोरे में छिपाकर ले जा रहा था 200 बोतल कफ सिरप, पुलिस ने तस्कर को दबोचा

खजौली थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 200 बोतल नशीली कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जब्त की गई खेप में 20 लीटर कोडीन फॉस्फेट युक्त कोरकॉफ-सी सिरप शामिल है. पुलिस ने नशीले पदार्थ और मोटरसाइकिल को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Madhubani News: खजौली थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 200 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप और एक मोटरसाइकिल जब्त की है. बरामद सिरप की कुल मात्रा 20 लीटर बतायी गयी है.

पुलिस को देखकर भागने लगा बाइक सवार

थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात बेहटा दुर्गा मंदिर के समीप पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान रेलवे स्टेशन की ओर से एक युवक मोटरसाइकिल पर बोरा बांधकर तेज गति से आता दिखाई दिया.

पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

दो कार्टन में मिली 200 बोतल कफ सिरप

गिरफ्तार युवक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया वार्ड-13 निवासी शिव कुमार साह (22) के रूप में हुई है.

पुलिस ने बाइक पर बंधे बोरे की तलाशी ली तो उसमें दो कार्टन मिले. दोनों कार्टन से कुल 200 बोतल कोडीन फॉस्फेट युक्त कोरकॉफ-सी सिरप बरामद हुई. प्रत्येक बोतल 100 एमएल की थी.

इस तरह बरामद सिरप की कुल मात्रा 20 लीटर है.

वैध कागजात नहीं दिखा सका युवक

पुलिस ने बरामद सिरप के संबंध में युवक से वैध कागजात मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने वीडियोग्राफी कर नशीली कफ सिरप और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया.

थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: हर बच्चे तक पहुंचेगा टीकाकरण का सुरक्षा चक्र, डिजिटल होगा अब पूरा हिसाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amod prasad sri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >