Madhubani: महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू हुई अभया-ब्रिगेड, स्कूटी से शहर में गश्त करेंगी महिला पुलिस

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मधुबनी पुलिस ने 'अभया-ब्रिगेड' की शुरुआत की है. इस पहल के तहत महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी प्रदान की गई है ताकि वे शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रभावी ढंग से गश्त कर सकें.

Madhubani News: महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मधुबनी पुलिस ने अभया-ब्रिगेड की शुरुआत की है. इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी और पुरुष पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल उपलब्ध करायी गयी है. शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ और अपर पुलिस अधीक्षक रश्मि ने वाहनों का वितरण कर अभियान की शुरुआत की.

फ्लैग मार्च के साथ अभियान की शुरुआत

वाहन आवंटन के बाद मधुबनी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला. ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर फ्लैग मार्च को रवाना किया.

फ्लैग मार्च जलधारी चौक, थाना चौक, स्टेशन चौक, गंगासागर चौक, तिलक चौक, शंकर चौक, बाबू साहेब चौक, चभच्चा चौक, आरके कॉलेज रोड, किशोरी लाल चौक, महंतीलाल चौक, चूड़ी बाजार और बाटा चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा.

छेड़खानी और असामाजिक गतिविधियों पर रहेगी नजर

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. पुलिसकर्मियों ने अभया-ब्रिगेड के उद्देश्य और इसकी उपयोगिता की जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार स्कूल, कॉलेज और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. छेड़खानी, उत्पीड़न या किसी अन्य असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी.

अभया-ब्रिगेड का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना है.

स्कूल-कॉलेज और बाजारों में बढ़ेगी महिला पुलिस की पहुंच

ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी मिलने से शहर के विभिन्न इलाकों में उनकी पहुंच और निगरानी व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी. महिला पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेज, बाजार और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के आसपास नियमित गश्त करेंगी.

इससे महिलाओं और छात्राओं की शिकायतों पर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया में भी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: बिहार संपर्क क्रांति, शहीद एक्सप्रेस और अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का बदलेगा रूट, कुछ स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >