खुटौना. थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित मुस्लिम मोहल्ला में ईंट की दीवार गिरने से एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी मो. अब्दुल्लाह के पक्का मकान का निर्माण चल रहा था. राज मिस्त्री व मजदूर तीन मंजिला मकान पर ईंट जोड़ने का काम कर रहे थे. इस दौरान मकान के नीचे एक महिला खड़ी थीं. निर्माण के दौरान अचानक सामने का दीवार गिर गया, जहां मकान के नीचे महिला खड़ी थीं. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी. जब तक लोग वहां पहुंचते, तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी. मृतक महिला का नाम मो. इजरायल अंसारी की 25 वर्षीय पुत्री फातमा खातून थी. उसके दो बच्चे हैं. एक गोद में है. दूसरा दो वर्ष का है. उनके परिवार वालों का रो – रो कर बुरा हाल है. समाचार संप्रेषण तक लाश का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था़ लेकिन वहां पुलिस की तैनाती कर दी गयी थी. मृतिका के परिवार वाले लाश को पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन काफी अनुनय-विनय के बाद लाश थाना पर लाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए में भेजने की तैयारी की जा रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
