मधुबनी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग झंझारपुर डिविजन ने 10 सबमर्सिबल लगाने का काम रविवार से शुरू किया. डिविजन के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि सात पार्किंग स्थल बनाया गया है. विभाग ने सभी पार्किंग स्थल पर एक सबमर्सिबल लगाने का निर्णय लिया है. साथ ही प्रस्तावित तीन सभास्थल पर भी सबमर्सिबल लगाये जाएंगे. सभी सबमर्सिबल में पांच नल दिया जाएगा, ताकि लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना न करन पड़े. इस कार्य को पूरा करने के लिए विभाग के अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता, पिंटू कुमार सहित 12 कनीय व सहायक अभियंता के साथ बीस मिस्त्री की टीम भी लगायी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
