Madhubani News : शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

थाना क्षेत्र की बैंलोचा पंचायत के वार्ड 10 में बीते रात बिजली के शाॅर्ट सर्किट से बाबा किराना दुकान में आग लग गयी.

लखनौर. थाना क्षेत्र की बैंलोचा पंचायत के वार्ड 10 में बीते रात बिजली के शाॅर्ट सर्किट से बाबा किराना दुकान में आग लग गयी. घटना से दुकान में लाखों की क्षति हुई है. दुकानदार त्रिलोचन ठाकुर ने कहा कि बीती रात 10 बजे के आसपास अचानक दुकान में आग लगने की सूचना मिली. घर से बाहर आने पर देखा कि दुकान में घुंआ उठ रहा है. जैसे ही दुकान का ताला खोले सामान घू – घूकर जल रहा था. बाहर निकल कर शोर मचाने लगे. आवाज सुनकर ग्रामीण जुटे. फिर आग बूझाने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने अग्निशमन व पुलिस को सूचना दी. इसके बाद अग्निशमन की दो गाड़ी व पुलिस भी पहुंची. इसके बाद अग्निशमन व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. दुकानदार ने बताया कि 10 लाख का किराना सामान व गल्ला में रखे 20 हजार नकद जल गये. अगलगी में मकान भी जल गया. मामले में सीओ रितु सोनी ने कहा कि सूचना मिली है. कर्मचारी के जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >