Madhubani News : अनुसूचित जाति मोहल्ले में विकास शिविर हुआ आयोजन

डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के जफरा, औंसी दक्षिणी, रघेपुरा, नाहस उत्तरी, रघौली, तीसी नरसाम दक्षिणी एवं नूरचक के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के मोहल्ले में शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

बिस्फी. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के जफरा, औंसी दक्षिणी, रघेपुरा, नाहस उत्तरी, रघौली, तीसी नरसाम दक्षिणी एवं नूरचक के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के मोहल्ले में शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर बीडीओ बसंत कुमार सिंह, आरडीओ नेहा कुमारी, बीपीआरओ शेखर कुमार, बीईओ विमला कुमारी, पीओ जीवन चंद्रा, मिथिलेश कुमार कामत ने लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन भी किया. कई वृद्धों ने कहा कि चार सौ की राशि बहुत कम है. पेंशन की राशि बढ़ायी जाए. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मो. सैफुल्लाह ने दलित महादलित समुदाय से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने को कहा. उन्होंने कहा कि सरकार दलित महादलितों के लिए 22 तरह की योजनाएं चला रही है. सरकार का यह प्रयास है कि शिविर के माध्यम से योजनाओं का क्रियान्वयन व निबटारा मौके पर ही किया जाए, लेकिन शिक्षा और जागरूकता के अभाव के कारण योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ नहीं मिल पाता है. मौके पर वकील राम, मीरा कुमारी, नेहा कुमारी, अनिल राम, हीरा देवी, महेश साफी, चंदन कुमार, अरविंद कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >