हरलाखी : प्रखंड क्षेत्र के बौरहर चौक पर हरलाखी बेनीपट्टी मुख्य सड़क के निर्माण को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा जिला मंत्री मिथिलेश झा एवं प्रमुख राजेश कुमार पांडेय ने की. इस दौरान जिलामंत्री एवं प्रमुख ने सूबे की सरकार से हरलाखी से बेनीपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की. धरना कार्यक्रम मे लोगो को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा की उक्त सड़क प्रखंड से अनुमंडल को जोड़ने का काम करती है. जोकि पूर्ण रूप से जर्जर के स्थिति मे है. इस सड़क पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है.
धरना कार्यक्रम मे वार्ता के लिये पहुंचे बेनीपट्टी एसडीएम राजेश परिमल ने लोगों को इस सड़क का निर्माण जल्द कराने का आश्वासन दिया. धरना में शामिल भाकपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने मांगो का लिखित ज्ञापन एसडीएम को दिया. इस बाबत पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय चौधरी ने कहा की उक्त सड़क को 22 मई को आरईओ से पीडब्लूडी मे परिवर्तन कर दिया गया है. जल्द ही सड़क के निर्माण को लेकर कार्य शुरू कर दिया जायेगा. धरना कार्यक्रम में हरलाखी अंचल मंत्री बिल्टू प्रसाद महतो, मधवापुर अंचल मंत्री बालकृष्ण मंडल, पूर्व मुखिया राकेश कुमार पांडेय, बलराम यादव, श्रीनारायण दास, जिप सदस्य राम लक्षण मिश्र, पंसस शशिकांत मिश्र सहित सभी भाकपा कार्यकर्ता व आम जनता शामिल थे.
उचक्कों ने रुपया उड़ाया
जयनगर : पंजाब नेशनल बैंक में शुक्रवार को उचक्कों ने एक ग्राहक का 49,500 रूपया उड़ा लिया. जानकारी के मुताबिक शहर के बीचोबीच स्थित बैंक में बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जोंकी निवासी चंदेश्वर झा अपने खाता से रूपया निकाल कर झोला में रखते हुए अपना पासबुक अपडेट करवाने में मशगूल हो गये, उचक्कों ने झोला को काटकर रूपया निकाल लिया. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया की मामला दर्ज कर ली गई है ,मामले की जांच कर अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
