गवाही देने आये युवक से मारपीट

मधुबनी : न्यायालय परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गई. जब न्यायालय में गवाही देने आये गवाह के साथ मुदालह ने गाली गलौज व मारपीट करना शुरू कर दिया. मामला देवधा थाना कांड संख्या 44/15 से संबंधित है. उक्त कांड के सूचक देवधा निवासी योगेंद्र महतो द्वारा गांव के ही श्याम सुंदर ठाकुर पर […]

मधुबनी : न्यायालय परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गई. जब न्यायालय में गवाही देने आये गवाह के साथ मुदालह ने गाली गलौज व मारपीट करना शुरू कर दिया. मामला देवधा थाना कांड संख्या 44/15 से संबंधित है. उक्त कांड के सूचक देवधा निवासी योगेंद्र महतो द्वारा गांव के ही श्याम सुंदर ठाकुर पर चेक बाउंस सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था.

उस मामले को लेकर एसीजेएम द्वितीय शैलेंद्र कुमार शर्मा के न्यायालय में विचारण चल रहा है. मामला साक्ष्य पर होने के कारण सूचक योगेंद्र महतो एवं सतो यादव न्यायालय में साक्ष्य देने उपस्थित हुए. साक्षी को देखते ही मुदालह श्याम सुंदर ठाकुर, साक्षी सतो साह को धमकाने लगा. सूचक योगेंद्र महतो द्वारा मना करने पर मुदालह श्याम सुंदर ठाकुर को गाली गलौज व मारपीट करने लगा. इस दौरान योगेंद्र महतो का सर्ट फट गया तथा नाक से खून निकलने लगा.

जमानत रद्द करने को आवेदन. उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडलीय अभियोजन पदाधिकारी धर्मेश कुमार ने न्यायालय को आवेदन देकर मुदालह श्याम सुंदर ठाकुर की जमानत रद्द करने की आवेदन दिया. साथ ही उक्त मामले में मुदालह को न्यायिक हिरासत में रखकर विचारण करने की मांग की है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के नीचे स्तर के न्यायिक पदाधिकारी से वापस लिए बाडीगार्ड अभी चौबीस घंटे नहीं हुए कि न्यायालय के सामने उक्त घटना घट गयी.
यदि बाडीगार्ड वापस नहीं हुआ होता तो इजलास के बाहर उक्त घटना नहीं होती. मालूम हो कि जिला प्रशासन द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के नीचे स्तर एसडीजेएम व न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी से गार्ड वापस ले लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >