विद्यालय से घर जाने के दौरान 25 मई को किया गया था अपहरण

अंधरामठ थाने में दर्ज करायी गयी थी मामले की प्राथमिकी गम में बदल गया शादी का माहौल मधुबनी : नैंसी के अपहरण के बाद घर में शादी का माहौल गम में बदल गया. शादी का स्थल भी लोगों ने बदल दिया. घर में हुए बेटी के अपहरण से घर में मातम छाया हुआ था. 26 […]

अंधरामठ थाने में दर्ज करायी गयी थी मामले की प्राथमिकी

गम में बदल गया शादी का माहौल
मधुबनी : नैंसी के अपहरण के बाद घर में शादी का माहौल गम में बदल गया. शादी का स्थल भी लोगों ने बदल दिया. घर में हुए बेटी के अपहरण से घर में मातम छाया हुआ था. 26 मई को नैंसी के बुआ की शादी थी. इसलिए बुआ की शादी के स्थान को बदल दिया गया. अब मृतक बुआ की शादी उसके ननिहाल निर्मली में शिफ्ट कर दिया गया. किसी प्रकार बुआ की शादी निर्मली में कराई गई.
होनहार थी नैंसी
नैंसी के पिता कुमार रविंद्र नारायण ने कहा कि होनहार बेटी की हत्या अपराधियों ने की है. रविंद्र एमएनपी स्कूल के निदेशक हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस हत्यारे को पकड़कर फांसी पर लटकाए तब ही उन्हें सकून मिलेगा. पीड़ित पिता की वेदना में पुलिस के उदासीन रवैये की झलक दिख रही थी. पुलिस दो दिनों तक अंधेरे में तीर चलाती रही इधर अपराधी ने मेरी बेटी की हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया.
थाना के सामने भूख हड़ताल की थी योजना
पीड़ित परिवार के परिजन नैंसी के अपहरण को लेकर इतने आक्रोशित थे कि वह 26 मई से थाना के समक्ष भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया था और इस संबंध में मुख्यमंत्री सहित सभी वरीय पुलिस अधिकारियों को पत्र भी दिया था. इसको लेकर पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया था कि अपहृता को जल्द सकुशल बरामद कर लिया जायेगा. इसी बात पर पीड़ित परिवार ने अनशन नहीं किया. पर 27 मई को लाश के बरामद होने परिवार आहत व आक्रोशित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >