रात तक गांव के खेत में ही पड़ी रही लाश

मधुबनी : नगर थाना के भच्छी गांव में नृशंसता पूर्वक छूरा घोंपकर हुए दो हत्या के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा हत्यारे के घर को घेर लिये जाने के बाद गांव में मृतक भोला मुखिया का शव खेत में ही पड़ा रहा. वहीं मृतक भोला मुखिया की मृतक पुत्री आरती का शव भी गांव में […]

मधुबनी : नगर थाना के भच्छी गांव में नृशंसता पूर्वक छूरा घोंपकर हुए दो हत्या के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा हत्यारे के घर को घेर लिये जाने के बाद गांव में मृतक भोला मुखिया का शव खेत में ही पड़ा रहा. वहीं मृतक भोला मुखिया की मृतक पुत्री आरती का शव भी गांव में ही पड़ा था. मृतक भोला मुखिया का सबसे छोटे पुत्र को भी अपराधियों ने छूरा मारकर घायल कर दिया था. गांव की महिलाएं दोनों शव को जो अलग स्थानों पर रखा हुआ था, घेर कर विलाप कर रही थी.

ग्रामीण आरोपी अपराधी के घर को घेर कर रोड़ेबाजी कर रहे थे. वहीं अपराधी भी घर के अंदर से रोड़ाबाजी कर रहे थे. संवाद प्रेषण तक ग्रामीण लाश को अपने कब्जे में रखे हुए थे. वहीं पुलिस का यह प्रयास था कि लाश को किसी तरह से ग्रामीण के कब्जे से सदर अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सके. एसपी दीपक बरनवाल ने कहा कि लाश को उठाने का प्रयास किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक लोगों ने शव को उठने नहीं दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >