बेखौफ अपराधी कर रहे थे लोगों का सामना

मधुबनी : भच्छी गांव में एक घर में बंद अपराधी बेखौफ थे. लगता ही नहीं था कि उन्हें चारो ओर से पुलिस और आक्रोशित लोगों ने घेर रखा है. जिसने भी अपराधियों के हौसले को देखा, दांतों तले उंगली काट ली. पर अपराधियो के चेहरे पर किसी प्रकार का भय या अंदर से चीखने चिल्लाने […]

मधुबनी : भच्छी गांव में एक घर में बंद अपराधी बेखौफ थे. लगता ही नहीं था कि उन्हें चारो ओर से पुलिस और आक्रोशित लोगों ने घेर रखा है. जिसने भी अपराधियों के हौसले को देखा, दांतों तले उंगली काट ली. पर अपराधियो के चेहरे पर किसी प्रकार का भय या अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाज तक नहीं आ रही थी.

अपराधियों के हौसले इतने थे कि एक ओर से आक्रोशित लोग घर पर रोडेबाजी कर रहे थे तो दूसरी ओर से बंद घर से ही भीड़ पर अपराधी भी ईंट फेंक रहे थे. जिस प्रकार से ये लोगों का मुकाबला कर रहे थे लोगों में यह आशंका थी कि ये पेशेवर अपराधी हैं.

इधर, लोगों ने इस घटना के बाद इस मुहल्ले में हुए कुछ दिन पूर्व पत्रकार के घर में हुए चोरी की घटना को भी इन्हीं लोगों के द्वारा अंजाम दिये जाने की आशंका जता रहे थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >