प्रत्याशियों के समर्थकों की उमड़ी भीड़

पति-पत्नी दोनों आजमा रहे थे किस्मत मधुबनी : नगर परिषद क्षेत्र में पति एवं पत्नी दो अलग अलग वार्ड से प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे. वार्ड न. 18 के निवर्तमान वार्ड पार्षद कृष्णा देवी इस बार के चुनाव में वार्ड न. 8 से प्रत्याशी थी. जबकि वार्ड कृष्णा […]

पति-पत्नी दोनों आजमा रहे थे किस्मत

मधुबनी : नगर परिषद क्षेत्र में पति एवं पत्नी दो अलग अलग वार्ड से प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे. वार्ड न. 18 के निवर्तमान वार्ड पार्षद कृष्णा देवी इस बार के चुनाव में वार्ड न. 8 से प्रत्याशी थी. जबकि वार्ड कृष्णा देवी के पति कैलाश साह वार्ड न. 18 से प्रत्याशी थे. मतगणना के परिणाम के बाद कृष्णा देवी चुनाव हार गई. उन्हें पूर्व मुख्य पार्षद रेखा नायक ने 41 वोटों से चुनावी मात दी. रेखा नायक को 381 मत प्राप्त हुए. जबकि, कृष्णा देवी को 340 मत प्राप्त हुआ.
इस प्रकार कृष्णा देवी 41 मत से हार गयी. जबकि उनके पति कैलाश ने वार्ड 18 से भारी अंतर से विजयी हुए. श्री साह को 649 मत प्राप्त हुए. जबकि उनके निकटतक प्रतिद्वंदी राज कुमार राज को 188 मत प्राप्त हुए. कैलाश साह 461 मतों से विजयी हुए. वहीं वार्ड न. 15 एवं वार्ड न. 14 में भी पति-पत्नी दोनों मैदान में थी. वार्ड न. 15 में जहां पति की हार हुई. वहीं वार्ड न.15 में पत्नी विजयी रही. वार्ड न. 15 से सुनील कुमार पूर्वे को 152 मत मिला. इस वार्ड में महरानी देवी पूर्वे की जीत हुई. उन्हें 285 मत मिला. जबकि, निकटतम प्रत्याशी अमित कुमार को 226 मत प्राप्त हुआ. सुनील पूर्वे की पत्नी सुनीता देवी वार्ड 14 से विजयी हुई. उन्हें 733 मत मिला. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद पूर्वे को 302 मत मिला. निवर्तमान पार्षद सुनीता देवी 431 मतों से विजयी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >