पीएचसी में मिलें दवाएं समस्याओं को ले की बैठक

ख़जौली : स्थानीय बाजार के इंद्र भवन के परिसर में रविवार को व्यापारी संघ के नेता नरेश यादव व छोटे सिंह की अध्यक्षता में ख़जौली बाजार की जन समस्याओं को लेकर बैठक किया गया. बैठक के दौरान श्री यादव ने कहा कि वर्षों से भारतीय स्टेट बैंक बीच बाजार में उप डाकघर के पास चल […]

ख़जौली : स्थानीय बाजार के इंद्र भवन के परिसर में रविवार को व्यापारी संघ के नेता नरेश यादव व छोटे सिंह की अध्यक्षता में ख़जौली बाजार की जन समस्याओं को लेकर बैठक किया गया. बैठक के दौरान श्री यादव ने कहा कि वर्षों से भारतीय स्टेट बैंक बीच बाजार में उप डाकघर के पास चल रहा है,

लेकिन बैंक पदाधिकारी के मिली भगत से बाजार से दूर ताड़ी भट्ठी के नजदीक शाखा ले जाने की प्रक्रिया चल रही है. बैंक के आलाधिकारी द्वारा जिस नये भवन में बैंक को ले जाना चाहता है वह भवन पीडब्लूडी की जमीन में एक तिहाई भाग से ज्यादा में निर्मित है. जिसको अतिक्रमण मुक्त करवाने को लेकर सीओ द्वारा मापी करायी गयी है.

रोगी कल्याण समिति के सदस्य व व्यापारी संघ के नेता नरेश यादव ने कहा कि बाजार में पागल कुत्ते को काटने से आधे दर्जन लोग घायल हो गये हैं. घायल लोगों को पीएचसी में एंटीरेबिज वैक्सीन उपलब्ध नही रहने से ऊंचे दाम पर बाजार से खरीदना पड़ रहा है. उन्होंने सिविल सर्जन से दवा मुहैया कराने की मांग की है. व्यावसायिक संघ के नेता छोटे सिंह ने कहा कि पीडब्लूडी की जमीन की मापी करने गये सरकारी अमिन फागुलाल साह के साथ अतिक्रमणकारियों द्वारा गाली-गलौज जैसी घटना निंदनीय है.

इस मौके पर भागीरथ महतो, राज देव महतो, गंगा प्रसाद सिंह, किशोरी महतो, राम प्रसाद सिंह, नवीन सिंह,अभिषेक कुमार साह, शंकर साह, सत्यनारायण साह, अजय कुमार साह, इंद्र कुमार गोइत उर्फ माला जी, उपेंद्र सिंह, ललन कुमार सिंह, विद्या सागर सिंह, लक्ष्मी मंडल, संतोष साह, गोपाल कुमार, दिलीप भगत, वीरेंद्र कुमार सिंह,धीरन साह,किशोरी ठाकुर, विष्णु महासेठ, प्रिंस श्रीवास्तव, हरेंद्र कुमार यादव, भारत भूषण, महेश प्रसाद सहित दर्जनों व्यावसायी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >