मधुबनी : रीजनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक आर एस पांडेय ने कहा है कि केवल सामान्य शिक्षा हासिल करने से आज के दौड़ में बच्चे आगे नहीं बढ़ सकते. उनमें वैज्ञानिक सोच को विकसित करना होगा. जब तक बच्चों में वैज्ञानिक सोच नहीं होगा वे बेहतर परिणाम लाने में परेशान होते रहेंगे. वर्तमान दौड़ प्रतियोगिता का है. यह जरूरी भी है. पर इससे बेहतर है कि छात्रों को बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के साथ ही उनमें रचनात्मक सोच भी पैदा किया जाये.
यदि यह रचनात्मक सोच वैज्ञानिक नजरिये की ओर जाये तो फिर छात्रों के उड़ान को दुनिया की कोइ भी ताकत नहीं रोक सकती है. श्री पांडेय ‘एस्पायर’ नामक संस्था की शुरुआत को लेकर लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज के युग में देखा जाता है कि बच्चों को उसके अभिभावक के मनमुताबिक पढ़ाया जाता है. जबकि यह अनुचित है. बच्चों को जिस दिषा में रूचि हो उन्हें उसी दिशा में प्रोत्साहित करने की जरूरत है ताकि वह अपने जीवन के हर पल को खुशहाल रख सके. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि इस स्तर के संस्था की स्थापना अपने विद्यालय में पाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हूं. इस अवसर पर समाजसेवी महेश सिंह, बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक संतोष कुमार मिश्र ’चून्नू’, विद्यालय के एकेडमिक निदेशक प्रत्युष परिमल, प्रशासक राजीव कुमार, समाजसेवी मनोज चौधरी, विद्यालय के पवन तिवारी, विनय कुमार ठाकुर सहित अन्य भी उपस्थित थे.
