झंझारपुर : नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है़ आरओ सह डीसीएलआर उमेश कुमार भारती ने बताया कि सभी बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा की गयी है़ साथ ही सभी बूथों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है़ सभी पोलिंग पार्टी को राशि शुक्रवार को ही उपलब्ध करा दी गयी है़ शनिवार को सामग्री भी उपलब्ध करा दी गयी है़ इवीएम मशीन जिला से सीधे बूथ पर पहुंचा दी जाएगी़ भयमुक्त मतदान को लेकर प्रत्येक बूथ पर 1 – 3 की सुरक्षा व्यवस्था की गयी है़
साथ ही झंझारपुर थाना को छोड़कर अनुमंडल के सभी थाना के चौकीदारों को भी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बुलाया गया है़ नगर पंचायत झंझारपुर में मॉडल बूथ शहर केजरीवाल उच्च विद्यालय को बनाया गया है़ जिस पर मतदाताओं के लिए धूप से बचने के लिए पंडाल के अलावे कुर्सी, पानी दरी आदि की व्यवस्था की गयी है़ बूथों पर पहुंचने के लिए प्रशासन की ओर से भयमुक्त बनाने के लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्ष गार्ड की व्यवस्था की जाएगी़ वहीं प्रत्याशी भी मतदाता को बूथ तक पहुंचाने के लिए गुपचुप तरीके से व्यवस्था करने में लगे हैं. एएसपी निधि रानी ने बताया कि मतदान के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी़
