गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरातफरी

कलुआही : प्रखंड के मलमल उत्तरवारी टोला मे मंगलवार को करीब 12 बजे दिन में अचानक गैस की सिलिंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि मलमल स्थित गैस एजेंसी के समीप जावेद नामक व्यक्ति गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर घर आने के बाद जांच करने लगा. उसी क्रम में […]

कलुआही : प्रखंड के मलमल उत्तरवारी टोला मे मंगलवार को करीब 12 बजे दिन में अचानक गैस की सिलिंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि मलमल स्थित गैस एजेंसी के समीप जावेद नामक व्यक्ति गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर घर आने के बाद जांच करने लगा.

उसी क्रम में सिलिंडर में अचानक आग लग गयी. गैस एजेंसी समीप रहने के कारण किसी ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मधुबनी फोन कर दिया. अग्निशमन गाड़ी पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने बालू आदि झोंककर सिलिंडर में लगे आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार एवं कलुआही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया. मधेपुर के मुखिया
अजय कुमार झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी देखकर एवं आग लगने की बात सुनकर प्रभावित जगह पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >