तीन माह से रेलवे स्टेशन के शौचालय में लगा ताला

परेशानी. निविदा की राशि नहीं जमा कर रहा ठेकेदार मधुबनी : रविवार को कोलकाता- जयनगर साप्ताहिक से शिवीपट्टी निवासी संतोष कुमार झा अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ स्टेशन पर उतरे और शौचालय तलाशने लगे. जब वे स्टेशन पर बने शौचालय के पास पहुंचे तो शौचालय बंद था. इसमें ताला लटक रहा था. इधर […]

परेशानी. निविदा की राशि नहीं जमा कर रहा ठेकेदार

मधुबनी : रविवार को कोलकाता- जयनगर साप्ताहिक से शिवीपट्टी निवासी संतोष कुमार झा अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ स्टेशन पर उतरे और शौचालय तलाशने लगे. जब वे स्टेशन पर बने शौचालय के पास पहुंचे तो शौचालय बंद था. इसमें ताला लटक रहा था. इधर बच्चा दर्द से बेहाल हो रहा था. बाद में लोगों से पूछ कर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुलभ शौचालय की ओर बढे. इसमें उन्हें फिर से अपना सारा सामान रिक्सा पर लादकर शौचालय तक जाना पड़ा. यही परेशानी राजनगर से गणेश मंडल की पत्नी के साथ भी हुआ. गणेश मंडल की पत्नी अपने बेटी के साथ जयनगर जाने को आयी थी.
पर इसी बीच शौचालय जाने की आवश्यकता महसूस हुइ. पर ताला लगा देख उन्हें भी सुलभ कॉप्लेक्स का ही सहारा लेनी पड़ी. पर इस बीच मधुबनी से जयनगर जाने वाली ट्रेन छूट गयी और दुबार घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें दूसरी ट्रेन मिली. जिससे वे जयनगर गयी. यह परेशानी किसी एक यात्री के साथ नहीं है. इन दिनों हर दिन सैकड़ों यात्री इस परेशानी से जूझ रहे हैं. दरअसल स्टेशन पर बने शौचालय का टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार द्वारा निर्धारित राशि जमा नहीं कर पाने के कारण बीते करीब तीन माह से अधिक समय से शौचालय बंद है.
यात्रियों को होती है परेशानी. बीते तीन माह से मधुबनी रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय में ताला लगा हुआ है. यहां पर आने वाले यात्री शौचालय नहीं जा पा रहे है. पर इसके बाद भी रेलवे प्रशासन मौन धारण किये हुए हैं. इस परेशानी से हर दिन सैकड़ों यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है. सबसे अधिक परेशानी महिला यात्री को हो रही है. रेलवे स्टेशन परिसर के इर्द- गिर्द भी कही भी शौचालय व महिला यूरीनल के नहीं होने के कारण समस्या और भी गंभीर हो जाता है. रेलवे स्टेशन परिसर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर सुलभ शौचालय अवस्थित है. अधिकांश यात्रियों को शौचालय के उपयोग के लिए वहीं जाना पड़ता है. स्टेशन परिसर में दो स्थानों क्रमश: बुकिंग काउंटर व प्रवेश द्वार पर शौचालय है. लेकिन दोनों शौचालय विगत दो- तीन माह से बंद है.
प्रतिदिन तीन से चार हजार यात्री करते हैं यात्रा. रेलवे स्टेशन पर इन दिनों लगन को लेकर यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुणा अधिक हो गयी है. ट्रेनों का परिचालन भी अनियमित रूप से हो रहा है. लंबी दूरी की प्राय: सभी ट्रेनें विलंब से चल रही है. एक तो सीट नहीं उपर से ट्रेन विलंब से. लोग जेनरल बोगी में सीट लेने के लिये घंटों ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच शौचालय जाने की प्रक्रिया आम बात है. पर लोगों इन दिनों हर स्तर पर परेशानी हो रही है. जिनके साथ महिला यात्री व बच्चे हैं उनकी तो फजीहत हो जाती है. रेलवे सूत्रों के अनुसार इन दिनों औसतन चार हजार से पांच हजार यात्री स्टेशन पर आते जाते है लेकिन शौचालय नहीं होने के कारण इन यात्रियों को काफी परेशानियों से आये दिन दो- चार होना पड़ता है. लेकिन रेल प्रशासन जल्द ही पहल करने की बात बता अपना पल्ला झाड़ रही है.
जल्द निकाला जायेगा टेंडर
शौचालय को पे एंड यूज के लिए निविदा निकाला गया है. लेकिन संवेदक द्वारा निविदा की निर्धारित राशि जमा नहीं करने के कारण शौचालय चालू नहीं हो सका. जल्द ही नया टेंडर निकाला जायेगा और शौचालय चालू किया जायेगा.
वीरेंद्र कुमार, सीनियर डीसीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >