मधुबनीः नगर परिषद कर्मचारी संघ व सफाई मजदूर संघ के विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से शहर में आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जगह जगह कूड़े कचरों का अंबार लगने से बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गयी है. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण डेंगू, मलेरिया आदि बीमारी होने की आशंका से लोग डरे सहमे हैं.
शहर के सड़क किनारे सड़ी गली सब्जियों की बदबू नाले से आ रही है. नगर परिषद कर्मियों की प्रमुख मांग है कि उनके आठ महीने के बकाये वेतन का भुगतान किया जाय. उकार्य पालक पदाधिकारी मुमुक्षु कुमार चौधरी ने कहा कि हड़ताल की लिखित सूचना नहीं दी गयी है. इधर नप कर्मियों द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया है. मौके पर राम अवतार राम, सत्य नारायण राम, राम अशीष राम, शंकर कुमार झा, मो. मकबूल, प्रमोद कुमार वर्मा, वैध नाथ राउत, अहमद अंसारी, असगर अली, उदय चंद्र झा, दुर्गा नंद झा सहित सभी कर्मी उपस्थित थे.
