हवा की गति कम होने पर करें सिंचाई

मधुबनीः आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. कृषि मौसम सेवा पूसा के पूर्वानुमान में यह संभावना व्यक्त की गयी है कि 15 मार्च से 18 मार्च के बीच में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने […]

मधुबनीः आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. कृषि मौसम सेवा पूसा के पूर्वानुमान में यह संभावना व्यक्त की गयी है कि 15 मार्च से 18 मार्च के बीच में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए किसानों को कई सुझाव दिये गये हैं.

जिला कृषि परामर्शी एसए रब्वानी व रंधीर भारद्वाज ने किसानों को गेहूं के फसल में शाम के समय सिंचाई करने की सलाह दी है. वहीं गरमा मूंग व उड़द की बोआई समय से करने की सलाह दी है. मूंग के लिये पूसा विशाल, सम्राट, एसएमएल 668, एचयूएम 16 एवं सोना प्रभेद का उपयोग करने को कहा गया है. साथ ही मक्का, ईख, गेहूं, रजमा व गरमा सब्जियों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करने की सलाह दी गयी है. इस अवधि में 3 से 6 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >