जर्जर तार व पोल के बदले जाने पर रोक

मधुबनी : एक ओर जर्जर तार मौत का कारण बनता जा रहा है तो दूसरी ओर शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में फिलहाल जर्जर तार व पोल के बदले जाने पर रोक लगा दी गयी है. यह रोक खुद बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एस के श्रीवास्तव ने दी है. दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में […]

मधुबनी : एक ओर जर्जर तार मौत का कारण बनता जा रहा है तो दूसरी ओर शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में फिलहाल जर्जर तार व पोल के बदले जाने पर रोक लगा दी गयी है. यह रोक खुद बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एस के श्रीवास्तव ने दी है.

दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल परिवारों के बिजली कनेक्शन में शिथिलता बरते जाने को विभाग ने गंभीरता से लेते हुए कार्य में जुटे अधिकारियों को ना सिर्फ जल्द ही काम को पूरा करने का निर्देश दिया है बल्कि जर्जर तार व पोल के बदले जाने का बहाना बनाये जाने के बात को भी समाप्त करते हुए तत्काल अगले आदेश तक के लिये जर्जर तार व पोल को बदले जाने की पहल पर रोक लगा दी है. कहा है कि यदि किसी जगह पर अत्यावश्यक होगी तो विभाग के आदेश पर ही इस प्रकार की पहल होगी.

जून तक 25 हजार बीपीएल परिवार को देना होगा कनेक्शन . अधीक्षण अभियंता ने कहा है कि हर हाल में जून 2017 तक जिले के 25 हजार बीपीएल परिवारों को बिजली का कनेक्शन उपलब्ध करायी जायेगी. जानकारी के अनुसार विभाग में तार पोल एवं ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर प्रोजेक्ट के साथ अनुबंध किया गया है.
शहरी क्षेत्रो में पोल तार बदलने को लेकर आइपीडीएस प्रोजेक्ट काम कर रही है. जबकि ग्रामीण क्षेत्रो में बजाज प्रोजेक्ट के साथ अनुबंध है. पर अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन दिये जाने का काम पूरा नहीं हो सका है. जिसको लेकर तत्काल ही पोल व तार बदलने का काम को छोड़ कर 278 वैसे टोले, जहां बिजली अभी तक नहीं पहुंची है वहां पर पहले काम किया जायेगा. उसके बाद ही कोई दूसरा काम होगा. कार्यपालक अभियंता कुमार ने कहा कि बीआरजीएफ फेज दो के तहत सबसे पहले 25 हजार बीपीएल परिवार को विद्युत कनेक्शन देना है.
20 फीसदी ही हुआ काम
पूरे जिला में पोल तार बदलने का काम अभी तक सिर्फ 20 फीसदी ही हुआ है. बीच में काम पर रोक लगाने का मतलब है कि जर्जर तार और पोल से आगे और दुर्घटना हो सकती है. जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सघन बस्ती में बास बल्ला पर बिजली तार से लाइन की आपूर्ति हो रही है.
पहले 25 हजार बीपीएल परिवार को देना होगा कनेक्शन, तभी होगा दूसरा काम
अधीक्षण अभियंता ने दिया आदेश, जून तक बीपीएल परिवार का करें कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >