मधुबनी : गरमी की तपिश दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. इससे लोग बेहाल हो रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी छोटे छोटे बच्चों को स्कूल से वापस घर आने में हो रही है. कई निजी विद्यालयों में पंखे नहीं है. साथ ही पैदल या रिक्शा पर घर तक आने में बच्चे बेहाल हो रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री रहा. गुरुवार की शाम हुई बारिश व ओला गिरने के बावजूद भी गरमी के तेवर कम नहीं हो रहे. शुक्रवार को भी गरमी उफान पर रही. दिन के दस बजे ही सड़क पर चलने में आफत होती है.
आठ व नौ को तेज हवा के साथ होगी बारिश
मधुबनी : गरमी की तपिश दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. इससे लोग बेहाल हो रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी छोटे छोटे बच्चों को स्कूल से वापस घर आने में हो रही है. कई निजी विद्यालयों में पंखे नहीं है. साथ ही पैदल या रिक्शा पर घर तक आने में बच्चे बेहाल हो रहे […]

हो सकती है तेज बारिश
राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार आगामी 8 और 9 मई को जिले के विभिन्न भागों व तराई क्षेत्रों तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है. मधुबनी मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानों पर 5-10 मिली मीटर बारिश होने की संभावना है. वर्षा के समय हवा की रफ्तार तेज हो सकती है. वहीं इस अवधि में गरमी और अधिक होने की संभावना है. पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
शुक्रवार का तापमान रहा 36.2 डिग्री सेल्सियस
ओलावृष्टि के बाद भी राहत नहीं