रथ की ठोकर से बच्चे की मौत

बेनीपट्टी : थाना क्षेत्र के समदा पश्चिमवारी टोल में रथ की ठोकर से एक बच्चे की मौत हो गयी है़ मिली जानकारी के अनुसार गांव में शादी समारोह में भाग लेने के लिये रथ मंगवाया जा रहा था़ इस दौरान सड़क किनारे खेल रहे राकेश यादव के तीन वर्षीय बच्चे गोलू कुमार को ठोकर लग […]

बेनीपट्टी : थाना क्षेत्र के समदा पश्चिमवारी टोल में रथ की ठोकर से एक बच्चे की मौत हो गयी है़ मिली जानकारी के अनुसार गांव में शादी समारोह में भाग लेने के लिये रथ मंगवाया जा रहा था़ इस दौरान सड़क किनारे खेल रहे राकेश यादव के तीन वर्षीय बच्चे गोलू कुमार को ठोकर लग गयी, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी़ जिससे गांव में शादी का माहौल मातम में बदल गया. उधर मौत से बच्चे के परिवार व गांव में मातमी सन्नाटा छा गया़ वहीं खबर मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह व एएसआइ अरुण कुमार के नेतृत्व में बेनीपट्टी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी़

खबर प्रेषण तक मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेजे जाने की प्रक्रिया जारी थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >