जीविका दीदीयों ने 40 लीटर महुआ दारू की जब्त

रहिका : रहिका प्रखंड के सौराठ गांव की जीविका दीदी ने एक बार फिर सार्थक पहल करते हुए 40 लीटर कच्चा महुआ चुलायी के साथ एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार फुलबारी गाछी में बीते कई माह से जाबा महुआ से देसी दारू बनायी जा रही थी. इस बात […]

रहिका : रहिका प्रखंड के सौराठ गांव की जीविका दीदी ने एक बार फिर सार्थक पहल करते हुए 40 लीटर कच्चा महुआ चुलायी के साथ एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार फुलबारी गाछी में बीते कई माह से

जाबा महुआ से देसी दारू बनायी जा रही थी. इस बात की सूचना जब गांव के जीविका दीदी को हुइ तो इन महिलाओं ने अपने समूह की एक बैठक बुलायी और गुप्त तरीके से योजना बनाकर दारू बनाने वाले जगह का पता लगाया. स्थल का पता चलते ही मंगलवार को इन दीदियों ने एक साथ गाछी में धावा बोल दिया. इस दौरान जीविका दीदी ने 40 लीटर कच्चे महुआ चुलायी दारू व उसे बनाने में काम आने वाला कई बर्तनों के साथ एक महिला को अपने कब्जे मे लिया.
तत्काल इसकी जानकारी रहिका थाना को दिया. थाना भी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कई जगहों की तलाशी लेने के उपरांत जीविका की महिलाओं द्वारा पकड़ी गई महिला व 40 लीटर दारू को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस महिला से इस काम में जुटे अन्य लोगों का नाम पूछताछ करने में जुट गयी है. वहीं जीविका दीदी के द्वारा किये गये कार्रवाई की हर ओर चर्चा हो रही है.
जीविका दीदी ने एकजुट होकर की छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >