खजौली : प्रखंड क्षेत्र के कन्हौल मल्लिक टोल, चापी महादेव मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ को लेकर मंगलवार को 1551 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकली. इस शोभायात्रा के नेतृत्वकर्ता महाविष्णु यज्ञ के आयोजनकर्ता महात्यागी बाबा रामपुकार दास एव समस्त ग्रामवासी के देख-रेख में कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से रवाना हुई.
कलश शोभा यात्रा में गाजे-बाजे के साथ शंकरजी,नारद जी,भूत, प्रेत सहित अन्य देवी देवताओं की झांकी के साथ लोहिया चौक,कन्हौली होते हुए तुरकाहा घाट कमला नदी में सभी कलशधारी कन्याओं द्वारा जल भर कर गांव का परिक्रमा करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर लाया गया. इस कलश को पंडित गिरीश मिश्रा ने वेदमंत्रोच्चारण कर निष्ठापूर्वक स्थापित करवाया. महाविष्णु यज्ञ के आयोजनकर्ता महात्यागी बाबा रामपुकार दास ने बताया कि इस महाविष्णु यज्ञ में 35 देवी-देवताओं के पूजन समेत हवन कुंड,प्रवचन,रामनाम धुन,सांस्कृतिक कार्यक्रम लगातार नौ दिन तक चलता रहेगा.
वही यज्ञ के दौरान प्रत्येक दिन 3 से 9 बजे रात तक संतो का प्रवचन का आयोजन किया गया है. इस कलश शोभा यात्रा के दौरान राजनगर गांधी चौक निवासी भाजपा नेता सह स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद साह,प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा ने कहा कि यज्ञ से समाज का कल्याण होता है.
यज्ञ कमिटी ने बताया कि यज्ञ में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की गयी है. मौके पर सीओ मो. मोइउद्दीन ,उत्तर बिहार के नक्षत्र डायमंड विक्रेता अश्वनी कुमार, शिक्षक सतीश कुमार सिंह, कमिटी के सदस्य अर्जुन सिंह,भोला प्रसाद सिंह,विपिन मल्लिक, गौरीशंकर मल्लिक सहित समस्त कन्हौली ग्रामवासी एवं सैकड़ों अतिथि शामिल थे.
