650 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

कार्रवाई. एसएसबी जवानों को िमली सफलता साहरघाट/मधवापुर : प्रखंड क्षेत्र के अकरहरघाट स्थित इंडो- नेपाल सीमा के पीलर संख्या 53 के समीप अकरहरघाट एसएसबी कैंप के जवानों से 150 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को धर दबोचा है़ मिली जानकारी के अनुसार नेपाल सीमा की ओर से शराब लेकर सीतामढ़ी जिले के चोरौत […]

कार्रवाई. एसएसबी जवानों को िमली सफलता

साहरघाट/मधवापुर : प्रखंड क्षेत्र के अकरहरघाट स्थित इंडो- नेपाल सीमा के पीलर संख्या 53 के समीप अकरहरघाट एसएसबी कैंप के जवानों से 150 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को धर दबोचा है़ मिली जानकारी के अनुसार नेपाल सीमा की ओर से शराब लेकर सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र मुखिया 150 बोतल शराब लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था़ इसी क्रम में सीमा पर गश्ती कर रहे एसएसबी जवानों ने शराब के साथ कारोबारी को धर दबोचा़ वहीं कारोबारी
उपेंद्र के पकड़ने के दौरान एक अन्य कारोबारी नेपाल सीमा क्षेत्र की ओर भाग निकलने में सफल रहा़ शराब की सभी बोतलें 350 एमएल का है़ इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी के इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि जब्त किये गये शराब व पकड़े गये कारोबारी को उत्पाद विभाग को सौपें जाने के लिये संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है़ उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में एसएसबी जवानों के द्वारा लगातार सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी सूरत में शराब कारोबारी या शराब सेवन करनेवाले बख्शे नही जायेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >