मधुबनी : नये राशन कार्ड बनाने को लेकर गुरुवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में उमड़ी आवेदकों के भीड़ में से करीब आधे दर्जन महिला को कड़ी धूप में घंटो खड़ा होने के कारण चक्कर आ गया और वे गिर कर बेहोश हो गयी. जिसके बाद उनके साथ आये परिजनों में अफरा तफरी मच गयी. आवेदन जमा करने वाली महिलाओं को काफी मशक्कत करना पड़ा. जानकारी के अनुसार गुरुवार को राजनगर प्रखंड के कोइलख एवं सिमरी पंचायत के लोगों का राशन कार्ड बनना था. जिस कारण सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सदर अनुमंडल कार्यालय में नया राशन कार्ड बनवाने पहुंची.
राशन कार्ड बनाने आयीं आधा दर्जन महिलाएं बेहोश
मधुबनी : नये राशन कार्ड बनाने को लेकर गुरुवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में उमड़ी आवेदकों के भीड़ में से करीब आधे दर्जन महिला को कड़ी धूप में घंटो खड़ा होने के कारण चक्कर आ गया और वे गिर कर बेहोश हो गयी. जिसके बाद उनके साथ आये परिजनों में अफरा तफरी मच गयी. आवेदन […]

कड़ी धूप में आया चक्कर. महिलाओं को अनुमंडल कार्यालय में बने तीन काउंटर से आवेदन लिया जाता है पर अत्यधिक भीड़ के कारण काउंटर पर लंबी लाइन लगी थी. गुरुवार को तेज धूप रहने के कारण 5 महिलाओं को चक्कर आ गया. चक्कर आने से बेहोश होने वाली महिलाओं में सिमरी पंचायत की सुनीता देवी, ललिता देवी, रंजू देवी, वीणा देवी एवं मंदा देवी शामिल थी. सदर अनुमंडल कार्यालय के बरामदा पर लेटी सुनिता देवी ने कहा कड़ी धूप में चक्कर आने के कारण वे बेहोश हो गयी थी.
चक्कर आने वाली महिलाओं को उनके गांव के साथ आयी अन्य महिलाओं ने सिर और मुंह पर पानी मारकर उन्हें होश में लाया. महिलाओं ने कहा कि धूप से बचने का कोई उपाय नहीं है. काउंटर पर काफी भीड़ रहती है. काफी समय लाइन में खड़ा होना होता है इसी कारण चक्कर आ रहा है.
नि:शक्त के लिए नहीं है काउंटर. नया राशन कार्ड के लिए बनाये जा रहे आवेदन के लिए सदर अनुमंडल कार्यालय में नि:शक्त लोगों के लिए अलग से काउंटर नहीं बनाये जाने के कारण ऐसे आवेदनकर्ताओं काफी परेशानी होती है. नि:शक्त जन कतार में खड़े नहीं हो सकते है ऐसे में वह सदर अनुमंडल कार्यालय पर बैठे थे. नि:शक्त मरनी देवी सिमरी नवटोल से आयी थी उसके पति सोने लाल ने कहा कि फार्म जमा नहीं हो पाया है.
मिली राहत. नया राशन कार्ड बनवाने आए वैसी महिला जिनका चक्कर आने से तबीयत खराब हो गया था वैसी महिलाओं को एसओ जितेंद्र कुमार ने राहत प्रदान करते हुए कतार में लगाकर कार्यालय के अंदर जाकर आवेदन लिया. एमओ श्री कुमार ने बताया कि रोस्टर के आधार पर पंचायत वार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन लिया जा रहा है. कड़ी धूप के कारण दो तीन महिलाओं को चक्कर आया था जिन्हें अलग से आवेदन
लेकर फॉर्म जमा कराया गया है. काउंटर के बाहर धूप से बचने के लिए ऊपर त्रिपाल का शेड लगाया गया है.
कड़ी धूप में घंटों लगी रहती है कतार
विकलांग के लिए नहीं
है एक भी काउंटर