मधुबनी : सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डा. अमरनाथ झा विश्व मलेरिया दिवस के मुख्य उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए अपने आस-पड़ोस साफ-सफाई रखे. जाड़े के साथ बुखार आने पर पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में लेकर जाये
मच्छर से बचने के लिए करें मच्छरदानी का उपयोग
मधुबनी : सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डा. अमरनाथ झा विश्व मलेरिया दिवस के मुख्य उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए अपने आस-पड़ोस साफ-सफाई रखे. जाड़े के साथ बुखार आने पर पीड़ित […]

जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया की जांच व दवा मुफ्त में दी जाती है. उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डाॅ सी के सिंह ने इस अवसर पर लोगों को मलेरिया बुखार से बचाव संबंधित जानकारी मलेरिया नई दवा नीति, जांच कीट से अवगत कराया. डा. सिंह ने बताया कि इस के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सेमिनार का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया गया है. मलेरिया दिवस पर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगो को इस रोग के लक्षण व बचाव की जानकारी दी गई. इस मौके पर एसीएमओ डा. आर डी चौधरी, डीएस डाॅ अजय नारायण प्रसाद, जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार नीरज सिंह, अनिल कुमार चक्रवती व राकेश रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त किया.