फुलपरास : पहले दिन नगर पंचायत के चुनाव का नामांकन में किसी भी अभ्यर्थियो ने नामांकन नहीं दिया. अनुमंडल पदाधिकारी सह घोघरडीहा नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी कमर आलम ने बताया कि नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रवेश द्वार पर ही दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है. नामांकन मे सिर्फ प्रस्ताव और अथ्यर्थियों को ही भीतर प्रवेश कराने का निर्देश दिया गया है.
एसडीओ ने बताया कि 11 बजे से तीन बजे तक ही नामांकन लिया जायेगा. पहले दिन नामांकन को लेकर 18 लोगो के द्वारा नाजिर रसीद कटाया गया है. एसडीओ ने बताया कि प्रथम दिन कोइ भी अभ्यर्थी अपना नामांकन नहीं किया.
