सिंहेश्वर-गम्हरिया मार्ग पर गिरा पेड़ आवागमन प्रभावित

ट्रक की ठोकर से तीन लोग जख्मी, सड़क जाम गम्हरिया : शनिवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव के समीप एनएच 76 पर एक बाइक सिंहेश्वर की ओर से आ रही थी जिसे एक बेलगाम ट्रक ने ठोकर मार दिया. इस दुर्घटना में दो महिला सहित एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. […]

ट्रक की ठोकर से तीन लोग जख्मी, सड़क जाम

गम्हरिया : शनिवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव के समीप एनएच 76 पर एक बाइक सिंहेश्वर की ओर से आ रही थी जिसे एक बेलगाम ट्रक ने ठोकर मार दिया. इस दुर्घटना में दो महिला सहित एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया थाना एसआइ अरुण सिंह, एसआइ रामकेवल राम, रामप्रवेश शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों घायल को ग्रामीण के मदद से पीएचसी में भरती कराया गया. साथ ही घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी. देखते ही देखते ग्रामीणों के द्वारा सिंहेश्वर सुपौल मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन करने लगे.
पुलिस व जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटवाया गया. घायल मो शकील को मामूली चोटें आयी. बीबी कुलसुम, जुबेदा खातून 15 वर्ष का दायां पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गया. सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल में भेजा गया. ग्रामीणों ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. जबकि चालक फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >