दो बाइक के साथ 375 बोतल शराब जब्त

कार्रवाई . मधुबनी दियारा में बिक्री के लिए यूपी से लायी जा रही थी शराब मधुबनी : धनहा थाना के मधुबनी दियारा में अवैध बिक्री की नियत से उत्तर प्रदेश से लाई जा रही 375 बोतल देसी शराब को पुलिस ने जब्त किया है. इसके साथ दो बाइक भी पकड़ा गया है जो शराब कारोबारियों […]

कार्रवाई . मधुबनी दियारा में बिक्री के लिए यूपी से लायी जा रही थी शराब

मधुबनी : धनहा थाना के मधुबनी दियारा में अवैध बिक्री की नियत से उत्तर प्रदेश से लाई जा रही 375 बोतल देसी शराब को पुलिस ने जब्त किया है. इसके साथ दो बाइक भी पकड़ा गया है जो शराब कारोबारियों के हैं.
धनहा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से शराब की एक बड़ी खेप मधुबनी दियारा के रास्ते का बगहा की ओर जा रहा है. सूचना मिलते ही धनहा थानाध्यक्ष राजेश कुमार और एसआइ एसएन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मधुबनी दियारा में पहुंची. पुलिस ने शराब कारोबारियों को पकड़ने की नियत से अपनी गाड़ी लगभग 2 किलोमीटर पहले हीं छोड़ दिया और पैदल ही बांध के पास गये. लेकिन शराब कारोबारियों को भी पुलिस के पहुंचने की भनक मिल गयी थी.
यही कारण था कि वे शराब और बाइक दोनों छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने वहां से काॅर्टन में रखी 375 बोतल देसी शराब तथा एक सुजुकी एवं एक प्लेटिना बाइक को जब्त कर थाने ले आयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबारियों को चिन्हित किया जा रहा है.
चुलाई शराब के साथ पांच गिरफ्तार: नरकटियागंज . शिकारपुर पुलिस ने चुलाई शराब के साथ पांच कारोबारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में चुलाई शराब बनाने का रॉ मेटेरियल को बरामद किया तथा उसे नष्ट कर दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर के पुरानी बाजार स्थित धांगड़ टोली निवासी अर्जुन राम, सुनील महतो, संजय प्रसाद, प्रमोद धांगड़ तथा सुदामा महतो के रूप में हुआ है. इस संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धांगड़ टोली में चुलाई शराब बनाने का कारोबार चल रहा है.
सूचना पर शिकारपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसमें शिकारपुर थाना एसआई अनील कुमार, प्रभात समीर, प्रमोद कुमार ,शाहीद अनवर एएसआई आरके राय, वीरेंद्र सिंह, नवीन कुमार एवं चौकीदार यादव लाल को शामिल किया गया. गठित टीत ने मंगलवार की रात्री धांगड़ टोली में छापामारी किया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच लीटर चुलाई शराब के साथ पांच कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर कुछ कारोबारी भागने में सफल रहे. पुलिस ने उस स्थल पर सर्च अभियान चलाया.
सर्च अभियान के दौरान मिट्टी के अंदर छुपाकर रखे गये तीन सौ लीटर चुलाई शराब बनाने का राॅ मेटेरियल बरामद किया गया. जिसको थानाध्यक्ष की निगरानी में नष्ट कर दिया गया. शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पांचों कारोबारियों को जेल भेजा जाएगा. उन्होने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई किया गया है. वही इस धंधे में जुड़े और लोग भी शामिल है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बहुत जल्द अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
शराब पीने के आरोप में पांच चढ़े उत्पाद टीम के हत्थे: बेतिया .
उत्पाद टीम के पदाधिकारियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आइटीआई धांगड़ टोली एवं चेक पोस्ट मुसहरी टोला में की गयी छापेमारी में पांच शराबी पकड़े गये. अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मशीन से हुई मेडिकल जांच में इनके शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद जेल भेजने के कार्रवाई जारी है. इनकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटा बरवत निवासी भोला पासवान, पूर्वी करगहिया के कृष्णा महतो व सुरेश महतो, आईटीआई निवासी नागेंद्र महतो तथा मदन धांगड़ के रूप में हुई है. श्री कुमार ने बताया कि छापेमारी टीम को नियमित छापे के निर्देश दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >