खादी भंडार की जमीन से हो रही मिट्टी की कटाई

मधुबनी : खादी रक्षा अभियान कार्यक्रम के संयोजक सह सहायक मंत्री अरुण कुमार चौधरी द्वारा खादी भंडार बाबूबरही एवं रहिका केन्द्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पाया कि रहिका केन्द्र पर आयोग के बिना आदेश से 13 कट्ठा जमीन की मिट्टी बेच दी गयी. स्थानीय व्यवस्थापक को जब इसके बारे मे पूछा गया […]

मधुबनी : खादी रक्षा अभियान कार्यक्रम के संयोजक सह सहायक मंत्री अरुण कुमार चौधरी द्वारा खादी भंडार बाबूबरही एवं रहिका केन्द्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पाया कि रहिका केन्द्र पर आयोग के बिना आदेश से 13 कट्ठा जमीन की मिट्टी बेच दी गयी. स्थानीय व्यवस्थापक को जब इसके बारे मे पूछा गया तो इनका कहना था कि 65 हजार रुपये में मिट्टी बेचा गया है. उक्त जमीन एनएच से सटी है. अगर जमीन में से 10 फुट मिट्टी काट लिया जाता है तो करोड़ों का जमीन तालाब बन जायेगा. उन्होंने कहा कि कभी मधुबनी खादी भंडार अपने उत्पादन को लेकर पूरे विश्व में जाना जाता था.

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को यहा से बनाया धोती जाता था. लेकिन आज कुछ लोग इसे अपने आमदनी का रास्ता बना लिया है. श्री चौधरी ने कहा कि बाबूबरही केन्द्र को एक निजी संस्था के हाथ में देने को लेकर इससे जुड़े लोगो में आक्रोश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >