दो पियक्कड़ गिरफ्तार

हरलाखी : प्रखंड के हरिणे सीमा पर मधुबनी उत्पाद पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर नेपाल से शराब पीकर आ रहे दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया़ गिरफ्तार दोनों पियक्कड़ों की पहचान सीतामढ़ी के रीगा के बसबरिया गांव निवासी अनिल कुमार शर्मा व हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिणे गांव निवासी मो़ जहूर के रुप में […]

हरलाखी : प्रखंड के हरिणे सीमा पर मधुबनी उत्पाद पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर नेपाल से शराब पीकर आ रहे दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया़ गिरफ्तार दोनों पियक्कड़ों की पहचान सीतामढ़ी के रीगा के बसबरिया गांव निवासी अनिल कुमार शर्मा व हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिणे गांव निवासी मो़ जहूर के रुप में बतायी गयी है़ दोनों पियक्कड़ नेपाल से शराब पीकर लौट रहे थे़ जहां उत्पाद पुलिस एसआई मनीष सक्सेना व सिवेंद्र कुमार के संयुक्त कार्रवाई में दोनों पियक्कड़ों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया़ एसआई ने बताया कि दोनों को मधुबनी जेल भेज दिया गया है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >