मधुबनी : बिजली विभाग गर्मी में निर्वाध बिजली उपभोक्ता को मिले इसको लेकर अभी से काम शुरू कर दिया है. विभाग से मिली जानकारी शहरी क्षेत्रो में विभाग द्वारा कई जगह पर ज्यादा क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा.
आइपीडीएस स्कीम से लगेगा ट्रांसफॉर्मर. बिजली विभाग के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि गर्मी में ट्रांसफॉर्मर पर ज्यादा लोड होने से कई जगह पर लो वोल्टेज का शिकायत रहती है. विभाग द्वारा गर्मी से पूर्व शहरी क्षेत्रो में 315 केवीए का 8 ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा. जबकि 200 केवीए का नया 45 ट्रांसफॉर्मर लगाने की योजना है. वही पूर्व में 100 केवीए के लगे 10 ट्रांसफॉर्मर की जगह पर 200 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा. सहायक अभियंता श्री कुमार ने बताया कि इस बार शहर क्षेत्रो में उपभोक्ता की संख्या में बढ़ोतरी हुआ है. इसलिए ज्यादा क्षमता बढ़ाया जा रहा है. उनका कहना था कि 315 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पहली बार लगाया जा रहा है. इससे पहले इतनी क्षमता का ट्रांसफॉर्मर बहुत कम ही लगाया गया था.
बदले जायेंगे तार. शहरी क्षेत्रो मे जहां भी बंच केबुल नहीं लगा है. उस जगह पर बंच केबुल लगाया जायेगा ,ताकि तार टूटने से आपूर्ति में होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगी. सहायक अभियंता ने बताया कि गर्मी आने से पूर्व शहरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को पूर्ण रूप से सही कर दी जायेगी ताकि उपभोक्ता को निर्बाध बिजली मिल सकें.
