किसानों को दी गयी नये बीज की जानकारी

रहिका : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र पूसा समस्तीपुर के द्वारा किसान सहभागिता बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के सतलखा निवासी प्रगतिशील किसान सुमन कुमार झा के खेतों में अवांछित पौधे को निकालने का कार्य आयोजित किया गया. इस क्रम के तहत पूसा से आये तकनीकी सहायक आलोक कुमार सिंह ने बताया […]

रहिका : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र पूसा समस्तीपुर के द्वारा किसान सहभागिता बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के सतलखा निवासी प्रगतिशील किसान सुमन कुमार झा के खेतों में अवांछित पौधे को निकालने का कार्य आयोजित किया गया. इस क्रम के तहत पूसा से आये तकनीकी सहायक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि रहिका प्रखंड के पांच प्रगतिशील किसानों को एचडी 2733 का बीज इन पांचों को 57 रुपये किलो दिया गया था.

यह बीज ट्रायल के रूप में इन सभी किसानों को दिया गया था कि कम समय एवं कम पानी में अच्छी उपज होती है कि नही तांकी जांच कर आगे से सभी किसानों को उपलब्ध कराया जाये.

इस कार्यक्रम के तहत पूसा से आये 7 सदस्य टीमो ने श्री झा के लगाया 5 एकड़ में एचडी 2733 का निरीक्षण किया और उसमें से आवांक्षित पौधो को निकाल बाहर किया और किसान श्री झा को बताया की जितना भी एचडी 2733 का बिज उपज होगा वह आप से पुसा अनुसंधान संस्थान 23 रुपये किलो के दर से खरीद लेगा और आगे से इस बीज को और किसानों में बाटा जायेगा. वही टीम में आये अवकास प्राप्त वैज्ञानिक डॉ उदयधारी सिंह ने बताया कि एचडी 2733 बीज का गुण है
कि एक बीज बुआई करने से 13 से 15 बाली निकलते है और यह बीज कम समय और कम सिचाई के अधिक उपज होती है. उन्होने बताया कि इस बिज से एक हेक्टेयर में 5 टन तक उपज प्राप्त हो सकती है. यह कार्यक्रम के तहत संभुआड़ के राजेश तिवारी सनौर के अवधेश मिश्र यहां भी आवांक्षित पौधा निकाला गया. इस मौके पर पूसा आये टीम के साथ महेश साह, सुभाष राय, राम विनोद महतो, विनोद राय, नागेन्द्र साथ-साथ प्रखंड सांखीकी पदाधिकारी सनोज कुमार, किसान सलाहकार विजय चन्द्र झा दिलीप मिश्र उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >