अनारक्षित होंगे झंझारपुर, घोघरडीहा व जयनगर के मुख्य पार्षद पद

मधुबनी : नगर निकाय चुनाव की तैयारी को सरकार अंतिम रूप देने में लगी हैं. बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को अधिसूचना जारी हो सकती है. इधर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वार्ड सदस्य एवं मुख्य पार्षद के पद को लेकर आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है. मुख्य पार्षद पद के आरक्षण रोस्टर जारी […]

मधुबनी : नगर निकाय चुनाव की तैयारी को सरकार अंतिम रूप देने में लगी हैं. बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को अधिसूचना जारी हो सकती है. इधर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वार्ड सदस्य एवं मुख्य पार्षद के पद को लेकर आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है. मुख्य पार्षद पद के आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद चुनाव दिलचस्प होनेवाला है. हालांकि, मुख्य पार्षद से लेकर वार्ड पार्षद के पद के चुनाव को लेकर अब अटकलों पर विराम लग गया है. बताया जा रहा है कि आरक्षण रोस्टर को लेकर कई खेमें में खुशी तो किसी खेमें में गम का माहौल है. कई ऐसे चेहरे जो चुनाव नहीं लड़ने वाले थे. वे चुनाव लड़ने का मन बना लिया है.

जिले में एक नगर परिषद एवं 3 नगर पंचायत है. मधुबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद का पद अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं झंझारपुर, जयनगर एवं घोघरडीहा नगर पंचायत अनारक्षित अन्य के लिए आरक्षित किया गया है. गौरतलब हो कि मधुबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद किसी भी कोटि की महिला निर्वाचित हो सकती हैं. जबकि झंझारपुर, जयनगर एवं झंझारपुर नगर पंचायत अनारक्षित (अन्य) के लिए आरक्षित है. इसका मतलब है कि यहां के नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर किसी भी कोटि का अभ्यर्थी निर्वाचित हो सकता है. वर्तमान में मधुबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद खालिद अनवर, झंझारपुर के सोना देवी मंडल, जयनगर की राधा देवी एवं घोघरडीहा के शंकर झा हैं. अगर यें सभी चुनाव जीत जाते हैं

तो मधुबनी नगर परिषद को छोड़कर तीनों नगर पंचायत के वर्तमान मुख्य पार्षद पुन: कुर्सी पर काबिज हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >