सतरह सेक्टर के दंडाधिकारी कर रहे रामपट्टी- गौसनगर में निगरानी

पैनी नजर. 20 तक लगी रहेगी निषेधाज्ञा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मामले में अब तक दोनों पक्ष के छह हिरासत में, राजनगर व पंडौल में प्राथमिकी दर्ज, दो सौ से अधिक अज्ञात पर प्राथमिकी मधुबनी : राजनगर थाना के गौसनगर एवं रामपट्टी में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुए तनाव की घटना एवं आगजनी […]

पैनी नजर. 20 तक लगी रहेगी निषेधाज्ञा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान
मामले में अब तक दोनों पक्ष के छह हिरासत में, राजनगर व पंडौल में प्राथमिकी दर्ज, दो सौ से अधिक अज्ञात पर प्राथमिकी
मधुबनी : राजनगर थाना के गौसनगर एवं रामपट्टी में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुए तनाव की घटना एवं आगजनी के मामले में राजनगर एवं पंडौल थाना में एक-एक मामला दर्ज किया गया है.
घटना के बाद से प्रशासन अपनी ओर सतर्कता बरत रही है. भारी संख्या में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को पूरे क्षेत्र में प्रतिनियुक्त कर दी गई है. जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक वरनवाल द्वारा स्थानीय लोगों के गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. आसपास के गांवों में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है. भगवतीपुर मधुबनी मुख्य सड़क पर आने जाने वाले हर वाहनों की जांच पुलिस बल कर रही है. स्थिति नियंत्रण में है. जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने बताया कि विधि व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण है पर स्थिति पर कड़ी निगरानी के लिए एवं असामाजिक तत्वों द्वारा गलत मंशा से किसी अप्रिय घटना को अंजाम नहीं देने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्त की गई है. वहीं भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मी को भी विभिन्न जगहों पर तैनात कर दिया गया है. इधर इस मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा क्षेत्र का दौरा करने एवं बयानबाजी का दौर भी शुरू कर दी गयी है.
अनुमंडलों को किया सतर्क
डीएम के संयुक्तादेश में जिले के झंझारपुर, जयनगर, बेनीपट्टी एवं फुलपरास अनुमंडल के एसडीओ को अपने अपने क्षेत्रों उक्त घटना के मद्देनजर कड़ी निगरानी रखने, विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं सांप्रदायिक सदभाव बनाए रखने की सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
मामले में छह हिरासत में
रामपट्टी – गौसनगर मामले में पुलिस ने अब तक दोनों पक्ष के तीन तीन लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं राजनगर एवं पंडौल थाना में अलग- अलग कांड दर्ज करते हुए दोनों पक्ष से करीब तीन दर्जन लोगों को नामजद एवं एक सौ से अधिक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं एसपी ने कहा है कि आगजनी एवं रोड़ेबाजी कांड की सीडी देखी जा रही है.
सीडी के आधार पर अन्य पर भी प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए डीएम व एसपी के संयुक्त आदेश में घटना स्थल को 17 सेक्टर में बांटा गया है. इस सेक्टरों में वरीय उपसमाहर्ता स्तर के पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक, अवर पुलिस निरीक्षक रैंक के पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की व्यवस्था की गई है.
इन स्थलों में रामपट्टी चौक पर वरीय उपसमाहर्ता जनक कुमार, पुलक कुमार बीडीओ खजौली, पुलिस अवर निरीक्षक इंद्र देव दास, लाल बाबू पासवान, आलोक कुमार बीडीओ अंधराठाढी, संदीप कुमार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बाबूबरही, पुलिस अवर निरीक्षक कमल राम, कृष्ण मुरारी सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है तो रामपट्टी हटिया पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार, अरुण कुमार बीडीओ कलुआही, सिद्धार्थ पंकज प्रवीण भारती, सअनि निलय गुप्ता, सकलदीप यादव, सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं.
वहीं रामपट्टी बाजार में विनोद कुमार पंकज वरीय उपसमाहर्ता, मो. मुर्शीद अंसारी बीडीओ बाबूबरही, पुलिस अवर निरीक्षक निसार अहमद, गौसनगर कब्रिस्तान का पश्चिमी चौक पर बीईओ कृष्ण मोहन ठाकुर, रोहित कुमार, सअनि बालेश्वर तिवारी, लक्ष्मी साफी, पंकज कुमार झा सहित अन्य अधिकारी है. नाहर में वरीय उपसमाहर्ता, मो. मोईनुद्दीन, पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश प्रसाद सिंह, . विजय सलेमपुर चौक पर सुबोध कुमार कर्ण जिला कल्याण पदाधिकारी, राजीव रंजन सीओ पंडौल अशोक कुमार गुप्ता सीओ घोघरडीहा सहित अन्य अधकारी तैनात हैं. इसके अतिरिक्त महिनाथपुर में एवं रांटी से गौसनगर गश्ती, गौसनगर से विजय सलेमपुर गश्ती दल एवं रांटी चौक से विजय सलेमपुर तक गश्ती दल में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्त की गई है.
इसके अलावे एसडीपीओ सदर अभिलाषा कुमारी शर्मा व एसडीपीओ सदर कुमार इंद्र प्रकाश सारी विधि व्यवस्था की देख रेख करेंगे. एएसपी अजय कुमार पांडेय और अपर समाहर्ता दुर्गा नंद झा पूरे गतिविधि पर नजर रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >