शहर में बांस बल्ले के सहारे बिजली की आपूर्ति

मधुबनी : लहेरियागंज वार्ड एक के अल्पसंख्यक मुहल्ला में आज भी करीब पचास घरों में बांस बल्ला के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. कई बार लोगों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है. पर इसके बाद भी अब तक इसके सुधार के दिशा में कोई पहल नहीं हो पा रही है. […]

मधुबनी : लहेरियागंज वार्ड एक के अल्पसंख्यक मुहल्ला में आज भी करीब पचास घरों में बांस बल्ला के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. कई बार लोगों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है. पर इसके बाद भी अब तक इसके सुधार के दिशा में कोई पहल नहीं हो पा रही है. एक बार फिर इस मुहल्ले के लोगो ने अनुमंडल पदाधिकारी को बिजली के पोल एवं तार बदलने को लेकर आवेदन दिया है. मुहल्ला वासी मो. अमान्नुतुल्लाह खान, मो. रब्बानी, मो. शाहिद कमरान,

मो. जमालउद्दीन ने बताया कि मुहल्ला में बांस बल्ला पर लगभग 50 घर में बिजली आपूर्ति होती है. इन मुहल्ला वासी द्वारा अभी तक 20 बार बिजली विभाग को पोल व तार बदलने को लेकर आवेदन दिया गया.

आठ को होगा सड़क जाम. सदर अनुमंडल पदाधिकारी को दिये आवेदन में मुहल्ला वासी ने स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सात अप्रैल तक विभाग द्वारा पोल बदलने का काम शुरू नहीं किया गया तो आठ अप्रैल को मुहल्ला वासी मधुबनी जयनगर सड़क को लहेरियागंज मे सड़क जाम कर विरोध करेगा.
वार्ड आयुक्त जयशंकर प्रसाद ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को पोल बदलवाने का आवेदन मैं दिया लेकिन विभाग द्वारा पोल व तार नहीं रहने का बहाना बनाया जा रहा है.
पोल नहीं लगाने पर मुहल्ले के लोग ने दी सड़क जाम की चेतावनी
हाल शहर के वार्ड नंबर एक अल्पसंख्यक मुहल्ले का
इस माह में बदला जायेगा तार
शहरी क्षेत्र में जहां कही तार पोल गरबड़ है वहां पर अप्रैल तक बदला जायेगा.
संतोष कुमार, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >