उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ छठ संपन्न

गंगासागर तालाब घाट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब मधुबनी : उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही सोमवार को लोक आस्था के महापर्व चार दिवसीय चैती छठ पूजा संपन्न हो गया. मुख्यालय स्थित गंगासागर तालाब घाट, मुर्लीमनोहर तालाब घाट सहित जिले के विभिन्न पवित्र नदियों व सरोवरो के घाट पर व्रतियों ने सप्तमी तिथि […]

गंगासागर तालाब घाट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मधुबनी : उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही सोमवार को लोक आस्था के महापर्व चार दिवसीय चैती छठ पूजा संपन्न हो गया. मुख्यालय स्थित गंगासागर तालाब घाट, मुर्लीमनोहर तालाब घाट सहित जिले के विभिन्न पवित्र नदियों व सरोवरो के घाट पर व्रतियों ने सप्तमी तिथि को विभिन्न प्रसाद सामग्री से भगवान भाष्कर को अर्घ दिया.
प्रशासनिक स्तर पर इस महापर्व में किसी तरह की व्यवस्था नही रहने के बावजूद श्रद्धालु धर्मावलंबियों द्वारा विभिन्न घाटों की साफ-सफाई कर आकर्षक तरीके से सजाया गया था. इस दौरान छठ पूजा समिति के द्वारा घाटो पर रोशनी की भी व्यवस्था की गई थी. जिससे धर्मावलंबी भक्तों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा. शहर के गंगासागर तालाब घाट एवं मुरली मनोहर तालाब घाट सहित जिले पवित्र नदियों व सरोवरो के घाटो पर श्रद्धालु भक्तो की भीड़ उदीयमान सूर्य को नमन करने के लिए उमड़ पड़ी. लोक आस्था के महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा व्रतियों के लिए आस्था के साथ हठयोग भी है. स्वच्छता व शुद्धता के लिए मशहूर इस पर्व में व्रती और उनके परिजन सभी इस हठ में शामिल रहते है. व्रती जहां खाली पेट घंटो पानी में रहकर अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ देती है. वहीं परिजन व श्रद्धालु इस हठयोग में विभिन्न तरह से सहयोग देकर धैर्य के साथ प्रतीक्षारत रहते है.
छठ पर्व में सभी जाति धर्म के धर्मावलंबियों की इतनी अटूट आस्था है कि श्रद्धालु छठी मैया को सभी मन्नते पूरी करने वाली मानते है. इस दौरान व्रती व श्रद्धालु भक्त स्वस्थ्य रहने के साथ-साथ सुख-समृद्धि की कामना करते है. ऐसी मान्यताएं है कि कठिन से कठिन मन्नतें भी मैया पूरी करती है. पूजन के बाद व्रतियों द्वारा नारियल, केला, दही, ठकुआ, भुसवा, बैगन, पत्ते सहित मूली, अरगौती, मिठाई, पकवान आदि का अर्घ भगवान भाष्कर को दिया गया. अर्घ के बाद समूह बनाकर व्रतियों द्वारा छठी मैया की कथा सुनी गई. जो समूह की बुजुर्ग व्रती द्वारा कहने की प्रथा है.
खाजेडीह. लदनियां प्रखंड में चार दिवसीय चैती छठ पूजा के चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ दिया गया. इस अवसर पर लदनियां, महथा,महुलिया समेत कई गांव के तालाब एवं अन्य जलाशयों में व्रती घंटों खड़ी रहकर उदीयमान भगवान सूर्य का पूजन कर अर्घ समर्पित किया. पूजा समाप्ति के पश्चात व्रती के साथ साथ परिजनों ने प्रसाद ग्रहण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >