200 रुपये दो, तभी काटेंगे नवजात का नाड़ा

दोहन. हाल प्रसव कक्ष में जन्म के बाद कर्मियों के शोषण का मधुबनी : सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में प्रसूता के परिजनों से अवैध वसूली का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. नवजात के जन्म से लेकर बच्चों के नाड़ा कटाई व जन्म पर्ची देने के एवज में 200 से 500 रुपया […]

दोहन. हाल प्रसव कक्ष में जन्म के बाद कर्मियों के शोषण का

मधुबनी : सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में प्रसूता के परिजनों से अवैध वसूली का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. नवजात के जन्म से लेकर बच्चों के नाड़ा कटाई व जन्म पर्ची देने के एवज में 200 से 500 रुपया तक खुलेआम कार्यरत एएनएम व कर्मी द्वारा लिया जा रहा है. ऐसा नहीं कि विभागीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं है. पर इस मामले में इन अधिकारियों के आदेश को भी कर्मियों ने नजर अंदाज कर दिया है.
प्रसव कक्ष में प्रसूता के परिजनों से अवैध उगाही का मामला वर्षों से जारी है. ऐसे ही एक शिकायत पर बीते माह सिविल सर्जन डाॅ. अमर नाथ झा को एक पत्र लिखकर सालों से प्रसव कक्ष में कार्यरत एएनएम, दाई व ममता को बदलने का निर्देश उपाधीक्षक सदर अस्पताल को दिया था. तथा उक्त आदेश के बाद किये गये कार्यवाही उपलब्ध कराने को कहा था.
एक माह पश्चात भी सीएस के आदेश का पालन नहीं किया गया. इसके साथ ही सीएस ने सोमवार से शनिवार तक प्रसव कक्ष में कार्यरत चिकित्सकों से भी प्रतिदिन का जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था. लेकिन उसका नतीजा भी शिफर रहा. नतीजतन प्रसव कक्ष में अवैध वसूली का खेल वरीय पदाधिकारी के मिली भगत से जारी है.
मौके पर उपस्थित डॉ एसपी सिंह, डॉ निशान्त व प्रमोद कुमार झा ने बताया कि यह मामला काफी गंभीर है. सरकार एक ओर आम लोगो के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराने में करोड़ों रुपये प्रतिवर्ष खर्च कर रही है. वही इन कर्मियों द्वारा प्रसूता से अवैध वसूली की जा रही है. मौके पर उपस्थित तीन पदाधिकारियों ने बताया कि इस मामले की शिकायत सिविल सर्जन सहित वरीय पदाधिकारियों से किया जायेगा.
सीएस का निर्देश भी रहा बेअसर
विधि सम्मत की जायेगी कार्रवाई
मामला काफी गंभीर हैं जल्द ही मामले की जांच चिकित्सकों द्वारा कराया जायेगा. इसमें संलिप्त चिकित्सक व कर्मी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
डॉ अमर नाथ झा, सिविल सर्जन
रविवार को सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में अरेर सिंगवाड़ा निवासी किरन देवी, धोबी टोला निवासी मिन्नत खातुन व ब्रह्मोतरा निवासी रेणु देवी से प्रसव कक्ष में कार्यरत कर्मी द्वारा नाड़ा कटाई के लिए 200 तथा नाम पर्ची के लिए 200 रुपये लिया गया. रुपये परिजन के पास नहीं थे. जिस कारण घंटो बच्चे का नारा कर्मियों ने नहीं काटा. बाद में अपने संबंधी से कर्ज लेकर परिजन ने कर्मी को 400 रुपये दिये इसके बाद बच्चे का नारा काटने का काम कर्मियों ने किया. इस दौरान कहा सुनी भी हुई. जिस पर अस्पताल में उपस्थित प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस पी सिंह, जिला सर्वेक्षण पदाधिकारी डॉ निशांत व यूनिसेफ के एस एम सी प्रमोद कुमार झा को यह सूचना मिली. जिसके बाद तीनों पदाधिकारी प्रसव कक्ष पहुंचे. जहां लगभग आधा दर्जन परिजनों ने कर्मियों पर पैसा लेने का आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >