पति पर मारपीट व जलाने के प्रयास का आरोप

बाबूबरही़ : थाना क्षेत्र के भुपटटी गांव निवासी मधु खोसला ने अपने पति रतन खोसला पर मारपीट व जलाने के प्रयास का आरोप लगाते प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कही है कि वर्ष 2000 ई. में शादी के बाद से ही पति द्वारा शराब के नशे में धुत होकर मारपीट की जाती रही […]

बाबूबरही़ : थाना क्षेत्र के भुपटटी गांव निवासी मधु खोसला ने अपने पति रतन खोसला पर मारपीट व जलाने के प्रयास का आरोप लगाते प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कही है कि वर्ष 2000 ई. में शादी के बाद से ही पति द्वारा शराब के नशे में धुत होकर मारपीट की जाती रही है. पति के रवैये से आजिज होकर बुधवार को अपने पिता को बुलाई. आरोप है कि पति ने मधु , दोनो बच्चे व ससुर को घर में बंदकर आग लगाने का प्रयास किया. आवेदिका द्वारा पुलिस को सुचना दी गयी. बाबूबरही पुलिस ने तत्परता दिखाते रतन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >