सख्ती. बिजली विभाग के एमडी ने दिया कार्रवाई का आदेश
मधुबनी : यदि बिजली विभाग के अधिकारियों के आदेश पर अमल किया गया तो आने वाले नये वित्तीय वर्ष में कई सरकारी विभाग का लाइन कट जायेगा. बिजली विभाग राजस्व वसूली को लेकर कड़ा रूख अपना लिया है. नार्थ बिहार पावर कंपनी के एमडी प्रत्यय अमृत के निर्देशानुसार जो विभाग 31 मार्च तक बकाया का भुगतान नहीं करेगा उस विभाग का लाइन 31 मार्च की देर शाम काट दिया जायेगा. कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि मार्च माह में किसी भी हाल में 10 कड़ोर रुपये वसूल करने का लक्ष्य है. इसी को लेकर विभाग विशेष छापामारी अभियान चला रही है.
विभाग के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि सरकारी आवास एवं कार्यालय पर विभाग का लाखों रूपये बकाया है. विभाग द्वारा 15 दिन पूर्व ही सभी विभाग को बकाया का नोटिस भेजा गया था, लेकिन किसी भी विभाग द्वारा बकाये राशि का भुगतान नहीं किया गया है.
इन विभागों का कट सकता है कनेक्शन : बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के दर्जनों सरकारी कार्यालय ऐसे हैं. जिनका लाइन कट सकता है. जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बकाया नप प्रशासन पर है. नप विभाग पर करीब ढाई करोड़ रुपये के बकाया बिजली विभाग द्वारा बताया जा रहा है. विभाग के आंकड़ों के अनुसार बड़े बकायेदार में ये विभाग शामिल हैं.
कई जगहों पर हुई छापेमारी : विद्युत विभाग द्वारा बुधवार को मुख्यालय स्थित कई विभाग पर विद्युत विभाग बिल बकाया को लेकर छापामारी किया गया. विभाग के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि बुधवार को डीआरडीए कल्याण विभाग, जिला परिषद, एसपी कार्यालय, निबंधन कार्यालय पर बकाया को लेकर छापामारी किया गया. और विभाग के वरीय पदाधिकारी को हर हाल में 31 मार्च तक बकाया का भुगतान करने का आग्रह किया गया.
राशि जमा नहीं हुई, तो काटा जायेगा कनेक्शन
राजस्व को लेकर विभाग काफी परेशान है. विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश के कारण 31 मार्च तक अगर बड़े वकायेदार की राशि जमा नहीं हुआ तो बाध्य होकर इन विभागों का लाइन काटना पड़ेगा.
संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग
