आरटीआइ कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

मधुबनी : आरटीआई एक्टीविस्ट ओम प्रकाश सिंह के अपराधियों द्वारा अंगुली काटने के विरोध में आरटीआई एक्टीविस्टो ने हिमांशु कुमार के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट किया. समाहरणालय सामने से कैंडल मार्च शुरू किया गया. स्टेशन स्थित गांधी प्रतिमा तक शहर के विभिन्न मुहल्लों से होते हुए पुन: समाहरणालय के सामने पहुंचा. जिसके […]

मधुबनी : आरटीआई एक्टीविस्ट ओम प्रकाश सिंह के अपराधियों द्वारा अंगुली काटने के विरोध में आरटीआई एक्टीविस्टो ने हिमांशु कुमार के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट किया. समाहरणालय सामने से कैंडल मार्च शुरू किया गया. स्टेशन स्थित गांधी प्रतिमा तक शहर के विभिन्न मुहल्लों से होते हुए पुन: समाहरणालय के सामने पहुंचा. जिसके बाद कैंडिल मार्च सभा में त्वदील हो गया. सभा की अध्यक्षता एक्टीविस्ट एसोसिएशन के संयोजक हिमांशु कुमार ने किया.

इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि आरटीआई एक्टीविस्ट ओम प्रकाश सिंह के अंगुली काटने वालों को प्रशासन अविलंब गिरफ्तार करें. उन्होंने प्रशासन से ओम प्रकाश सिंह को पांच लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की भी मांग की. बताते चलें कि आरटीआई कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह का गत दिनों अपराधियों ने अंगुली काट दिया था. कैंडल मार्च में ललन कुमार मिश्र, मो. जैदी,अशोक कुमार, निर्मला देवी, भूतनाथ सिंह, गणेश महाराज, सुरेंद्र मिश्र, अरविंद कुमार झा, अजय कुमार अजीत, अजय यश, चंद्र प्रकाश यादव, नवीन झा, संजीव कुमार मिश्र, संतोष झा, दिगंबर मिश्र, मणी कुमार, श्याम यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >