आक्रोश. लाठीचार्ज के विरोध में सीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

घोघरडीहा : समान काम के बदले समान वेतन देने की अपनी पुरानी मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों पर पटना पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने के विरोध में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई द्वारा राज्य संघ के आह्वान पर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में शिक्षकों नें टावर चौक के समीप मुख्यमंत्री नीतीश […]

घोघरडीहा : समान काम के बदले समान वेतन देने की अपनी पुरानी मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों पर पटना पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने के विरोध में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई द्वारा राज्य संघ के आह्वान पर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में शिक्षकों नें टावर चौक के समीप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षामंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम में रंजीत राय रमण,प्रमोद कुमार यादव, ललीता कुमारी, रमणजी पासवान,अरुण यादव,

अमरनाथ मंडल, नीलम कुमारी, अनीता देवी, श्रवण यादव, लक्ष्मीनारायण ठाकुर, बद्री यादव, उमेश कुमार, रोहित रमण, विवेक कुमार, मुनेश्वर सिंह, जीतेंद्र झा, जवाहर प्रसाद, शिवलाल यादव, ओम प्रकाश मंडल, रंजीत कुमार, राघव मिश्रा, जीतेन्द्र कुमार मंडल, ऋषिकेश सिंह, ओमप्रकाश उमेश, गोपाल राय, सत्यनारायण मंडल, सुशीला कुमारी, उषा कुमारी, इन्दु कुमारी सहित संघ से जुड़े काफी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया. खाजेडीह :लदनियां प्रखंड कार्यालय के सामने बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के लदनियां इकाई द्वारा लाल बिहारी प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया.

मौके पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला सचिव ओम प्रकाश यादव ने कहा कि 27 मार्च से हो रहे मूल्यांकन कार्य को भी हमलोग बहिष्कार करने का निर्णय लिया है . फिर भी सरकार नहीं मानी तो हमलोग विद्यालय में तालाबंदी करेंगे. मौके पर सभा को धीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार, मो. एहतशाम,मो कैफी, ब्रह्मदेव साह, उदय कुमार, इफ्तेखार,विजय साह,हैदर अली, नूतन, रेखा कुमारी, अल्पना, ममता कुमारी, मिश्री लाल राम, विमल कुमार, हैदर परवेज, आरिफ, दिलीप, दिनेश, मनोज, राम सुफल मंडल, हाशिम अंसारी,समेत कई शिक्षको ने संबोधित किया.

कलुआही: कलुआही में भी बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने कलुआही थाना के समीप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री बिहार का पुतला जलाया. 23 मार्च को पटना में अपने साथी धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य को घायल किये जाने से नियोजित शिक्षक आक्रोशित है. कलुआही प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने संकुल स्तर पर होने वाले मूल्यांकन का बहिष्कार किये जाने का निर्णय लिया है. अपनी मांगों के समर्थन मे शिक्षको ने 27 मार्च को जिला स्तर पर पुतला फूंकने का निर्णय लिया है. पुतला दहन कार्यक्रम मे प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह सहित अन्य लोगो ने भाग गया लिया.
लखनौर: प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश मंडल के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम में इजहार अहमद, राम भुवन गुप्ता,शेखर चौधरी,आमोद कुमार झा, प्रकाशचन्द्र झा,दोणधर चौधरी,सुमन कुमार,प्रणव नाथ झा,अखिलेश कुमार मिश्र,रंजना कुमारी, विनीता कुमारी,मो. जुबेर आलम,सीमा देवी,अनिता देवीराम सुंदर राम,बीरवल यादव,महाशंकर झा,मोद नारायण ठाकुर शामिल थे.
फुलपरास . शनिवार को बीआरसी भवन से लोहिया चौक तक प्रतिरोध मार्च के बाद मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ,ललन प्रसाद ,कुमार कुणाल ,परमेश्वर प्रसाद ,शहादत हुसैन ,भारती कुमारी ,भीम साफी ,ममता कुमारी, किरण कुमारी ,शमीम सहित अन्य सैकड़ो शिक्षको ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बाद लोहिया चौक पर मुख्य मंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया .
लाठीचार्ज के खिलाफ किया हंगामा. बेनीपट्टी: राज्य शिक्षक संघ के आह्वान पर विधान सभा का घेराव करने पहुंचे शिक्षकों पर हुई लाठी चार्ज के खिलाफ बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर के समक्ष शिक्षकों ने सीएम नीतीश कुमार व शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया़ मौके पर मौजूद शिक्षकों ने आक्रोश का इजहार करते हुए राज्य प्रशासन के बर्बरतापूर्ण रवैये की तीव्र भर्त्सना की और कहा कि सरकार शिक्षकों पर लाठी चार्ज करवाकर निरंकुश प्रशासन का चेहरा दिखाने का काम किया है़ मौके पर संजय कुमार सिंह, मूरारी यादव, आदित्य कुमार, देवानंद झा, विष्णुदेव यादव, प्रदीप कुमार झा, ओम प्रकाश दास, रमण साह, द्गिंबर ठाकुर, मनोज राय, अनील साफी, अमित कुमार, रंधीर कुमार, पंकज कुमार राय, संजय कुमार पांडेय, राजकुमार सुमन व दुखलोचन यादव समेत अन्य शिक्षकगण भी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >