खाली पदों पर हो बहाली

मधुबनीः महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया़.धरना स्थल पर शिव सुंदर मंडल की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया़ सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री गणपति झा ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य […]

मधुबनीः महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया़.धरना स्थल पर शिव सुंदर मंडल की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया़ सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री गणपति झा ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के गलत नीतियों के कारण हर ओर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है़.

महंगाई रोकने में सरकार विफल है़ कर्मी को बहाल करने में असमर्थ़ जिस कारण एक ओर लोग बढ़ रही मंहगाई के कारण अपने परिवार का भरण पोषण, उचित शिक्षा व दवा की व्यवस्था करने में असमर्थ हैं तो दूसरी ओर कर्मचारियों की कमी के कारण विभागों में कार्यरत कर्मियों के उपर काम का बोझ बढ़ गया है़ जिस कारण लोगों का दिन व रात बेचैनी में कटता है़ देश में शिक्षित बेरोजगार युवकों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है़ सरकार इन युवकों को स्थायी नौकरी नहीं देकर नियोजित कर रही है़ जिनसे सरकार काम तो आम शिक्षक व कर्मचारियों के तरह ले रही है़.

लेकिन समान वेतन नहीं दिया जा रहा है़ जिस कारण आज हर परिवार के सामने विकट परिस्थिति उत्पन्न हो चुका है़ वक्ताओं ने कहा कि आज भी कई विभागों में हजारों की संख्या में रिक्तियां हैं. लेकिन सरकार इन खाली पदों पर बहाली नहीं कर रहा़ जिस कारण कार्यरत कर्मचारियों के उपर काम का बोझ दिन व दिन बढ़ता जा रहा है़ इन कर्मचारियों को कई कई कर्मियों का काम करना पड़ता है़.

श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी समाप्त कर नयी व्यवस्था लागू कर घोर नाइंसाफी किया गया है़ महिलाओं के उत्थान के बजाय महिला उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार, आज आम बात हो गयी है़ वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार इन सब मुद्दों का सकारात्मक समाधान नहीं करती है तो आने वाले दिनों में लगातार आंदोलन किया जायेगा़ इस अवसर पर विजय कुमार यादव, रमा प्रसाद सिंह, श्याम सुंदर पासवान, श्याम नारायण सिंह, अजीत कुमार, आनंद मोहन चौधरी, सुनील पासवान, अरुणा देवी, वसंती देवी, रामचंद्र पांडेय, शारदा नंद झा, दुखी राम, विनोद कुमार झा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >