2953 लोग नहीं दे रहे होल्डिंग टैक्स

सख्ती . नप बकायेदारों पर कसेगा िशकंजा नये भवन बनानेवालों पर भी नगर परिषद की है पैनी नजर दो साल में बने 500 नये मकान, पर टैक्स देने में कर रहे आनाकानी मधुबनी : शहर में होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने वालों पर नगर परिषद ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है. ऐसा वित्तीय […]

सख्ती . नप बकायेदारों पर कसेगा िशकंजा

नये भवन बनानेवालों पर भी नगर परिषद की है पैनी नजर
दो साल में बने 500 नये मकान, पर टैक्स देने में कर रहे आनाकानी
मधुबनी : शहर में होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने वालों पर नगर परिषद ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है. ऐसा वित्तीय वर्ष 2016-17 की समाप्ति होने पर टैक्स अदा नहीं करने पर किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि प्रत्येक तिमाही नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स जमा करने में उदासीन बना हुआ है. इससे ना सिर्फ राजस्व की क्षति हो रही है बल्कि शहर में विकास के काम भी बाधित हो रहा है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने प्रत्येक नगर निकायों को वित्तीय वर्ष के समाप्ति पर 31 मार्च तक शत प्रतिशत होल्डिंग टैक्स वसूली का निर्देश दिया है. प्रभारी टैक्स
दरोगा असगर अली ने बताया कि लोग आसानी के साथ रुपया जमा कर सकते है.
नये भवनों को किया जा रहा चिह्नित
नगर परिषद प्रशासन शहर के गलियों में बनने वाले ऐसे भवनों को चिह्नित कर रही है जो घर तो बना लिये है लेकिन अभी तक होल्डिंग टैक्स देना शुरू नहीं किया है. बताया जा रहा है कि 5 सौ से अधिक नये मकान है. जिसका अभी तक होल्डिंग निर्धारण नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार बीते दो साल में करीब पांच सौ नये घर बने हैं जो नप द्वारा दिये जा रहे सुविधा तो ले रहे हैं पर टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे. नप प्रशासन पहले चरण में ऐसे मकानों को चिन्हित कर उनके उपर ही कार्रवाई करने वाली है.
होल्डिंग धारक पर बकाया
नगर परिषद मधुबनी के आंकड़ों के मुताबिक शहर में कुल 14 हजार होल्डिंग धारक है. जिसमें निजी एवं सरकारी दोनों शामिल हैं. निजी होल्डिंग धारकों से नगर परिषद को सालाना करीब एक करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है. नगर परिषद कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक इनमें से 2953 होल्डिंग धारकों ने इस वित्तीय वर्ष में टैक्स जमा नहीं किया है. इन पर करीब 20 लाख रुपये से अधिक का बकाया है.
किया जा प्रचार-प्रसार
नगर विकास एवं आवास विभाग से निर्देश के बाद नगर परिषद प्रशासन होल्डिंग टैक्स वसूली में तेजी लायी है. शहर के 30 वार्डों में ध्वनि विस्तारक यंत से टैक्स जमा करने के लिए लोगों से कहा जा रहा है. यह भी कहा जा रहा है कि टैक्स अदा नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित करेगी. टैक्स जमा करने में लोगों को कठिनाई ना हो इसके लिए नियमित काउंटर के अलावे कार्यालय भवन में अलग से काउंटर की व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >