18 वर्ष से ऊपर के 94% लोगों का बन गया आधार

मधुबनी : जिले के कुल जनसंख्या का 75 प्रतिशत आधार पंजीयन किया जा चुका है. इसके लिए सरकार द्वारा जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक कई एजेंसियों को आधार से जोड़ने के लिए लगाया गया है. हालांकि जिला में 0-5 वर्ष के आयु वर्ग में आधार पंजीयन महज 13.68 ही हो पाया है. जबकि 5 […]

मधुबनी : जिले के कुल जनसंख्या का 75 प्रतिशत आधार पंजीयन किया जा चुका है. इसके लिए सरकार द्वारा जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक कई एजेंसियों को आधार से जोड़ने के लिए लगाया गया है. हालांकि जिला में 0-5 वर्ष के आयु वर्ग में आधार पंजीयन महज 13.68 ही हो पाया है. जबकि 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में यह प्रतिशत 67.59 है. जबकि सबसे अधिक 94 प्रतिशत आधार पंजीयन 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों ने किया है.

जिले की कुल जनसंख्या व आधार पंजीयन. वर्ष 2015 के अनुसार जिला की कुल जनसंख्या 47 लाख 33 हजार 40 है. जिसमें 9 मार्च 17 तक 35 लाख 94 हजार 894 लोगों को आधार पंजीयन से जोड़ा जा चुका है. जो लगभग 75.95 प्रतिशत है.

18 से ऊपर आयु वालों का सबसे अधिक आधार पंजीयन . जिला के कुल आबादी में 18 वर्ष से ऊपर आयु वाले लोगों का सबसे अधिक आधार पंजीयन बनाया गया है. जिसका जनसंख्या के अनुसार 94 प्रतिशत है. जिसे 18 वर्ष से ऊपर आयु वाले व्यक्तियों की कुल जनसंख्या 25 लाख 75 हजार 981 है. जिसमें 24 लाख 28 हजार 230 व्यक्तियों का आधार पंजीयन किया जा चुका है. जिला में 5 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग वालों की कुल जनसंख्या 15 लाख 80 हजार 217 है. जिसमें 10 लाख 68 हजार 52 लोगों का आधार पंजीयन किया गया है. जिसका प्रतिशत 67.59 है. वहीं जिला में 0-5 वर्ष के आयु वर्ग वाले बच्चों की संख्या 5 लाख 76 हजार 842 है. जिसके विरूद्ध 78 हजार 929 बच्चों का ही आधार पंजीयन किया गया है. जिसका प्रतिशत 13.68 है.

प्रखंड स्तर पर होगा आधार का संचालन. जिला नोडल पदाधिकारी आधार पंजीयन वीणा कुमारी चौधरी ने बताया कि आधार पंजीयन के लिए जिला मुख्यालय समेत प्रखंड स्तर पर आधार पंजीयन का संचालन किया जा रहा है. समय- समय पर विद्यालयों व पंचायतों में भी आधार शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों का आधार पंजीयन किया जा रहा है. जल्द ही जिला के शत प्रतिशत लोगों को आधार पंजीयन से जोड़ दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >