दवा व एंबुलेंस के साथ डाक्टरों की तैनाती

मधुबनी : होली पर्व को लेकर एक ओर जहां आम लोगों में तैयारी व उमंग है. वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी की जा रही है. किसी प्रकार की स्वास्थ्य की परेशानी इस दौरान आम लोगों को होने पर इलाज के लिये भटकना नहीं पड़े इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा भी पूरे तौर पर […]

मधुबनी : होली पर्व को लेकर एक ओर जहां आम लोगों में तैयारी व उमंग है. वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी की जा रही है. किसी प्रकार की स्वास्थ्य की परेशानी इस दौरान आम लोगों को होने पर इलाज के लिये भटकना नहीं पड़े इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा भी पूरे तौर पर तैयार है. आवश्यक दवा, एंबुलेंस, चिकित्सकों व कर्मियों को अपने-

अपने संस्थानों में मुस्तैद रहने का सिविल सर्जन ने निर्देशित किया है. सिविल सर्जन डा. अमर नाथ झा निदेशित किया है कि होली पर्व के अवसर पर सभी अवकाश रद्द रहेगा. होली पर्व पर शराब का सेवन कर लोगों द्वारा हुड़दंग मचाया जाता है. जिसके कारण हुच ट्रेजेडी की संभावना बनी रहती है. लिहाजा जिन स्वास्थ्य संस्थानों में एंबुलेंस खराब है या नहीं है वहां भाड़े पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >